-
आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में डेढ़ महीने से लापता सुरेंद्र शर्मा की हत्या का बेहद खौफनाक खुलासा हुआ है. सुरेंद्र की पत्नी रूबी ने ही उसकी हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया था और उस पर प्लास्टर करवा दिया था. मृतक के भाई अनिल शर्मा के कड़े रुख के बाद रूबी ने इस खौफनाक राज को कबूला. पुलिस ने फर्श तुड़वाकर शव बरामद कर लिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
- जुलाई 03, 2026 22:09 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले में खड़े होकर काटा केक , नाला सफाई न होने पर अनोखा विरोध, VIDEO वायरल
आगरा नगर निगम में भाजपा पार्षद नाला सफाई न होने से नाराज होकर खुद ही नाले में उतर गए और स्थानीय लोगों के साथ बीच नाले में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा.
- जून 26, 2026 13:39 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: विनय सक्सेना
-
यमुना नदी पर आगरा में बनेगा 717 मीटर लंबा पुल, 10 मिनट में Yamuna एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे, जुलाई से काम शुरू
आगरा के दयालबाग इलाके में गिजोली से डेरा बंजारा (आनंदी भैरों) तक यमुना नदी पर बनने वाले पक्के पुल का काम जुलाई में शुरू हो सकता है. इसे यमुना एक्सप्रेसवे तक सिर्फ 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.
- जून 26, 2026 12:57 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Written by: उदित दीक्षित
-
VIDEO: आगरा में बीच रोड पर लड़ते रहे पति-पत्नी, लात-घूंसे के साथ चप्पल से एक-दूसरे को पीटा
आगरा में बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. बीच सड़क पर पत्नी पति को पकड़े हुए बैठी है और दोनों के बीच मारपीट हो रही है.
- जून 21, 2026 15:06 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: गीतार्जुन
-
'मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी-साला और सास है...', शादी के 6 महीने बाद आगरा के जूता कारोबारी ने किया सुसाइड
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के बाहरखंबा निवासी जूता कारोबारी गौरव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार, गौरव ने करीब छह महीने पहले अंजू नाम की महिला से शादी की थी.
- जून 21, 2026 14:18 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: विनय सक्सेना
-
अयोध्या राम मंदिर: 'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दें', अखिलेश यादव बोले- अधिकारी जांच करें ये सनातन का अपमान
आगरा में अखिलेश यादव ने कहा- अयोध्या भगवान राम के चढ़ावे में जो चोरी हुई है, उसे कैमरा बंद कर वापस रख दें. अधिकारी मंदिर में जांच करेंगे, यह सनातन का अपमान है.
- जून 14, 2026 17:43 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: उदित दीक्षित
-
पति संग प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, होटल के बाहर बाल पकड़कर की पिटाई; हाईवोल्टेज ड्रामे का VIDEO
आगरा में पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ होटल से बाहर देख लिया, जिसके बाद वह आगबबूला हो गई और प्रेमिका को पकड़ लिया. इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की.
- जून 02, 2026 10:28 am IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: गीतार्जुन
-
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने देखा ताजमहल, पति माइकल के साथ बदले शेड्यूल में अचानक पहुंचीं आगरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को अचानक ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचीं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोनों ने ताज का दीदार किया. आगरा के होटल अमर विलास में लंच के बाद दोनों राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए.
- मई 30, 2026 16:19 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
Agra Crime: यमुना नदी में नहाते समय 6 बच्चे डूबे, 3 की मौत, 2 को बचाया, एक की तलाश जारी
Agra Yamuna River Accident News: डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि 6 बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दो बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया है. तीन बच्चों की मौत हो गई है, एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है.
- मई 12, 2026 17:19 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: उदित दीक्षित
-
आगरा: हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में बवाल, जमकर हुआ पथराव, घर के छप्पर में लगाई आग
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के संवालदासपुरा गांव में गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक बवाल हो गया. छतों से जमकर पथराव हुआ और एक घर के छप्पर में आग लगा दी गई. हालात बिगड़ने पर मौके पर कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया.
- मई 11, 2026 23:05 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
आगरा: संपत्ति के विवाद में भाई बना दुश्मन, सगे भाई की हत्या कर 'गंगाजल प्रोजेक्ट' की पाइपलाइन में दबाया शव
Agra Murder Case: पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी ने भाई पर चाकू और ईंट से प्रहार किए थे. वहीं खून न बिखरे इस लिए बिस्तर सहित शव को उठाकर गंगाजल प्रोजेक्ट लाइन में दफना दिया था. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
- मई 10, 2026 11:55 am IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: Priya Sharma
-
आगरा: ताजमहल बना रीलबाजों का 'डांस फ्लोर', मुख्य परिसर में फिल्मी गानों पर थिरकने का वीडियो वायरल
ताजमहल में रील बनाने की होड़ में पर्यटक एएसआई के नियमों और सुरक्षा-व्यवस्था को भी नजर अंदाज कर रहे हैं. शनिवार को वायरल हुई रील की तरह पहले भी ऐसे ही ताजमहल परिसर में डांस करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं.
- मई 10, 2026 10:10 am IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: गीतार्जुन
-
विदेश जाना चाहता था... आगरा में डॉक्टर के बेटे ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी
Agra Crime News: आगरा में एक डॉक्टर के बेटे ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली. बेटे को खून से लथपथ देख परिवार के होश उड़ गए. आनन फानन में वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
- मई 03, 2026 22:27 pm IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: उदित दीक्षित
-
आगरा हादसा: निर्माणाधीन मकान में संतुलन बिगड़ने से गिरे लोहे के गाटर, तीन मजदूरों की मौत
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर काम के दौरान भारी लोहे का गाटर असंतुलित होकर गिर गया. हादसे में गाटर के साथ नीचे गिरे तीनों मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रशासन ने मुआवजे और जांच का आश्वासन दिया है.
- मई 03, 2026 00:05 am IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
आगरा में खूनी खेल: तरबूज तोड़ने पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, पुलिस की गाड़ी घेरी, भारी तनाव
आगरा के बसई जगनेर स्थित सोनी खेड़ा गांव में 13 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. किशोर का शव खेत में खून से लथपथ मिला, जिसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. बताया जा रहा है कि किशोर अपने ही बटाई वाले खेत से तरबूज तोड़ने गया था, जहां विवाद के चलते उसकी जान ले ली गई.
- मई 02, 2026 00:20 am IST
- Reported by: लक्ष्मीकांत शर्मा, Edited by: विश्वनाथ सैनी