गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई करने और कथित तौर पर जबरन उनकी दाढ़ी काटने के आरोप में पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित का दावा है कि उनकी पिटाई करने वालों ने उनसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहा था. पुलिस (Police) ने इस मामले में साम्प्रदायिक पहलू होने से इंकार किया है. एसपी देहात डॉ इरज राजा ने इस मामले में कहा कि सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के साथ मारपीट व अभद्रता के वायरल वीडियो के संबंध में जांच करने पर पाया कि पीड़ित अब्दुल समद 5 जून को बुलंदशहर से बेहटा, लोनी बॉर्डर आया था, जहां से एक अन्य व्यक्ति के साथ मुख्य आरोपी परवेश गुज्जर के घर लोनी स्थित बंथला गया था.
परवेश के घर पर कुछ समय में अन्य लड़के कल्लू, पोली, आरिफ, आदिल व मुशाहिद आदि आ गए और परवेश के साथ मिलकर अब्दुल समद के साथ मारपीट शुरु कर दी. उनके अनुसार समद ताबीज बनाने का काम करता है. उसके दिए ताबीज से उनके परिवार पर उल्टा असर हुआ. इस वजह से उन्होंने ये कृत्य किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गाजियाबाद मामले में राहुल गांधी का ट्वीट, CM योगी बोले- पुलिस ने सच्चाई बताई फिर भी आप...
एसपी ने कहा कि अब्दुल समद, प्रवेश, आदिल, कल्लू आदि लड़के एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित थे क्योंकि अब्दुल समद द्वारा गांव में कई लोग को ताबीज दिए गए थे. प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में समुचित धाराओं की वृद्धि करते हुए पूर्व में ही मुख्य अभियुक्त परवेश गुज्जर की गिरफ्तारी की जा चुकी है. आज 14 जून को अन्य दो अभियुक्तों कल्लू व आदिल की गिरफ्तारी की गई है. अन्य अभियुक्तों की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.
VIDEO: कर्फ्यू के उल्लंघन की मिली थी सूचना, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं