गाजियाबाद के वैशाली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. थाना कौशाम्बी क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में 12वीं मंजिल से अचानक छज्जे का एक हिस्सा नीचे आ गिरा.
छज्जे का मलबा नीचे खड़ी कारों के ऊपर जा गिरा, जिससे एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि 12वीं मंजिल से गिरा छज्जे का हिस्सा सीधे नीचे खड़ी कार पर जा गिरा. मलबे के नीचे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
गनीमत रही कि हादसे के वक्त नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
फिलहाल हादसे की वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की जांच के बाद ही छज्जा गिरने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के मलबे की चपेट में आने की सूचना नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं