राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष आतिफ रशीद ने दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को निर्देश देकर इन घटनाओं पर कार्रवाई करने को कहा है. आतिफ रशीद ने अपने एक पत्र में लिखा कि सोशल मीडिया व अखबारों के ज़रिये मेरे ध्यान में दो मामले आए पहला ग़ाज़ियाबाद में एक बुज़ुर्ग के साथ मार पीट का और दूसरा दिल्ली के यमुना विहार में घर में घुसकर मार पिटाई करने का मैंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को निर्देशित कर दोनों मामलो में सम्बंधित पुलिस अधिकारीयों को नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब तलब किया है!
हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे बुजुर्ग अब्दुल समद, बदमाशों ने दाढ़ी काटी, पिटाई की; वीडियो किया वायरल
बता दें कि पीड़ित बुजुर्ग का नाम अब्दुल समद है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग की जमकर पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है. आरोपियों ने बुजुर्ग की न केवल जमकर पिटाई की बल्कि उनकी दाढ़ी भी काट ली. इस दौरान बुजुर्ग उनसभी से हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे लेकिन आरोपी उन्हें पीटते रहे. इतना ही नहीं, आरोपियों ने ही इस घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग एक खाट पर बैठे हैं और उन्हें दो लोगों ने घेर रखा है. एक युवक के हाथ में कैंची है. इसी बीच, दूसरा युवक बारी-बारी से उन्हें थप्पड़ मारता है, जबकि पहला उनकी दाढ़ी काट लेता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे भी लगवाए और कहा कि कहा तुम पाकिस्तान के जासूस हो. अब्दुल के मुताबिक आरोपी उसे ये कहकर धमका रहे थे कि वो इससे पहले भी कई मुसलमानों को मार चुके हैं.
नोएडा-गाजियाबाद में भी बाजार-दुकानें खुलेंगी, यूपी के अब 71 जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट
वीडियो वायरल होने पर लोनी पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रवेश गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना 5 जून की है, जब बुलंदशहर के रहने वाले बुजुर्ग अब्दुल समद लोनी आए थे और एक मस्जिद में जाने के लिए ऑटो में बैठे. आरोप है कि ऑटो में बैठे कुछ लोग जबरन जंगल में बने एक कमरे में ले गए, जहां पहले पिटाई की फिर कैंची से दाढ़ी काट दी. लोनी के सीओ अतुल कुमार सोनकर ने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं