गाजियाबाद में कमिश्नरी बनने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला थाना लोनी इलाके का है, जहां घर के बाहर बैठी महिला और उसके बच्चे के साथ बेखौफ बदमाश, हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
थाना लोनी के अंकुर विहार चौकी क्षेत्र में गोकुलधाम सोसाइटी के बाहर एक महिला धूप में बैठी हुई थी, तभी अचानक से बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंचते हैं. एक बदमाश बाइक से उतर घर के बाहर बैठी महिला के पास पहुंचता है और हथियार दिखाकर महिला को आतंकित करते हुए लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर के बाहर धूप सेंक रही महिला के साथ लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बदमाश बेहद बेखौफ नजर आते हैं. दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है. महिला और उसके परिजन बेहद सहमे हुए हैं. घटना की शिकायत पुलिस को दी जाने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.
येे भी पढ़ें:-
MP : बंदूक दिखाकर बैंक से लूट ले गए 16 किलो सोना और लाखों रुपए कैश, कर्मचारियों को भी जमकर पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं