कटनी के रंगनाथ थाना इलाके के बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस से दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 6 बदमाशों ने बैंक में रखा 16 किलो सोना और साढ़े 3 लाख से अधिक की नगदी को लूट लिया. इसके पहले बैंक कर्मियों से लुटेरों ने जमकर मारपीट की, सभी बदमाश चेहरे में नकाब और हेलमेट लगाए हुए थे. डकैती की सूचना पाकर मौके पर एएसपी, एसडीओपी समेत 3 थानों के प्रभारी पहुंचकर जांच शुरू है.
इसी के साथ ही खोजी कुत्ता को भी लगाया गया है ताकि बदमाशो का कोई सुराग लग सके. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है. मणप्पुरम गोल्ड लोन में सेल्स मैनेजर रोहित कोष्टी ने घटना पर जानकारी देते है बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे नकाबपोश बदमाशो ने बैंक परिसर में घुसते ही बंदूक की नोक पर सभी से मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आई है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इसके बाद बैंक में रखे 16 किलो सोना और नकदी लेकर लुटेरे भाग गए और भागने के दौरान ब्रांच मैनेजर की गाड़ी भी ले गए. मणप्पुरम गोल्ड लोन के सेल्स मैनेजर रोहित कोष्टी ने बताया कि सुबह कुछ लोग सिगरेट पीते हुए मुआयना कर रहे थे. उसके बाद उन्होंने गेट खुलवाया तो फिर वो धक्का देकर अंदर घुस गए. जिसके बाद जोर-जबरदस्ती और मारपीट कर इस बड़ी लूट को अंजाम दिया. सभी बदमाश हथियार से लैस थे और वो बॉस की गाड़ी भी चोरी कर ले गए.
ये भी पढ़ें : राजस्थान : आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : जौनपुर में बारात देखने गई आठ साल की बच्ची के साथ रेप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं