विज्ञापन

8 चौके, 3 छक्के, 205 का स्ट्राइक रेट, गुजरात के स्टार ने उड़ाए टीम इंडिया के छक्के, बनाया हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 205.00 का रहा. इस पारी में उन्होंने कुल आठ चौके और तीन छक्के लगाए.

8 चौके, 3 छक्के, 205 का स्ट्राइक रेट, गुजरात के स्टार ने उड़ाए टीम इंडिया के छक्के, बनाया हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड
ग्लेन फिलिप्स

आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से शिरकत करने वाले न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का बल्ला भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जमकर चला है. अपनी टीम की तरफ से चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए फिलिप्स ने मुकाबले के दौरान कुल 40 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 205.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

22 - मार्टिन गप्टिल
18 - केन विलियमसन
17 - टिम साइफर्ट
15 - ब्रेंडन मैकुलम
15 - ग्लेन फिलिप्स
14 - कॉलिन मुनरो

225 रन बनाना में कामयाब हुई है न्यूजीलैंड 

ग्लेन फिलिप्स के विस्फोटक बल्लेबाजी का परिणाम यह रहा कि क्राइस्टचर्च में टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 225/4 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए फिलिप्स ने जहां सर्वाधिक नाबाद 82 रनों का योगदान दिया. वहीं पारी का आगाज करते हुए फिन ऐलन 24 गेंद में 45 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा बेवन जैकब्स 16 गेंदों में 31 और डैरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रनों की प्रमुख पारी खेली. 

अर्शदीप, मयंक और अक्षर ही चटका पाए विकेट

भारत की तरफ से पहले टी20 मुकाबले में तीन गेंदबाज ही विकेट चटका पाए. जिसमें अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. इन तीनों ही गेंदबाजों ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. भुवनेश्वर कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में एक भी विकेट नहीं आया. बेवन जैकब्स को अर्शदीप ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

ग्लेन फिलिप्स का आईपीएल करियर 

ग्लेन फिलिप्स ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 25 की औसत से 132 रन निकले हैं. 25 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- 5 शतक, 3 अर्धशतक, 11 पारी में 988 रन, टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं आग उगल रहा है रिंकू सिंह का बल्ला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Glenn Dominic Phillips, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com