विज्ञापन

गंगा नदी पर 320Cr में बनेगा 1320 मीटर लंबा पुल, UP के 5 जिलों समेत MP-बिहार को फायदा, जल्द शुरू होगा काम

उत्तर प्रदेश के भदोही (संत रविदास नगर) जिले में गंगा नदी पर 320 करोड़ की लागत से 1320 मीटर लंबा पुल बनेगा. इसका सीधा फायदा प्रदेश के पांच जिलों को मिलेगा, साथ ही बिहार और एमपी का सफर भी आसान होगा.

गंगा नदी पर 320Cr में बनेगा 1320 मीटर लंबा पुल, UP के 5 जिलों समेत MP-बिहार को फायदा, जल्द शुरू होगा काम
भदोही के धनतुलसी घाट को प्रयागराज के डेंगुरपुर घाट से जोड़ेगा नया पुल. (फाइल फोटो)

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही (संत रविदास नगर) जिले में तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद गंगा नदी पर पुल बनने का रास्ता साफ हो गया. रविवार 14 जून 2026 को ज्ञानपुर से निषाद पार्टी से विधायक विपुल दुबे ने तुलसीकला गंगा घाट पर विधि-विधान के साथ पुल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. यह पुल 320 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा. 13 पिलर का यह पुल 1320 मीटर लंबा होगा जो भदोही के धनतुलसी घाट को प्रयागराज के डेंगुरपुर घाट से जोड़ेगा. इससे प्रदेश के पांच जिलों को सीधा पहुंचेगा. साथ ही, उत्तर प्रदेश से सटे मध्यप्रदेश राज्य में आने-जाने वाले लोगों को भी राहत होगी. अब जल्द ही इस पुल का काम शुरू होगा. 

सबसे पहले जानिए पुल के बारे में...

  • कब से थी मांग- तीन दशक से 
  • कहां बन रहा- भदोही में गंगा नदी पर 
  • कहां से कहां तक- भदोही के धनतुलसी घाट से प्रयागराज के डेंगुरपुर घाट तक 
  • कितनी लागत- 320 करोड़ रुपये 
  • लंबाई कितनी- 1320 मीटर 

भाजपा विधायक विपुल दुबे ने पुल निर्माण के लिए तुलसीकला गंगा घाट पर विधि-विधान से किया भूमिपूजन.

ये भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा

यूपी और बिहार के किन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा? 

दरअसल, भदोही (संत रविदास नगर) समेत आसपास के जिलों के लोग भी इस पुल निर्माण के लिए तीन दशक से मांग कर रहे थे. इस पुल का सबसे अधिक फायदा गंगा नदी से तीन ओर से घिरे डीघ-कोनिया क्षेत्र के लोगों को होगा. खासकर बारिश के समय में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना होगा, साथ ही आने-जाने में भी राहत मिलेगी. इसके अलावा, पुल बनने के बाद भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतामढ़ी (बिहार), वाराणसी और जौनपुर समेत आसपास के अन्य जिलों के बीच संपर्क और मजबूत होगा. लोगों को आने जाने के लिए कम दूरी तय करनी होगी. पुल के निर्माण से मध्य प्रदेश आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी. 

पुल बनने के बाद सबसे अधिक फायदा गंगा नदी से तीन ओर से घिरे डीघ-कोनिया क्षेत्र के लोगों को होगा.

ये भी पढ़ें- इंद्रावती नदी पर 648 मीटर लंबा फुंडरी ब्रिज बनकर तैयार, नहीं बंटेगा बीजापुर, अबूझमाड़ के 50 गांव को फायदा

क्या बोले भाजपा विधायक विपुल दुबे ? 

पुल निर्माण के लिए तुलसीकला गंगा घाट पर हुए भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक विपुल दुबे ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा- डेंगुरपुर-धनतुलसी पक्का पुल बनाने की मांग वर्षों पुरानी है. करीब 3 अरब 20 करोड़ 51 लाख रुपये की इस परियोजना से कोनिया सहित पूरे ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलेगा. यह पुल सड़क संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास का नया अध्याय लिखेगा. पुल बनने के बाद बिहार के सीतामढ़ी, मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम और संगम नगरी प्रयागराज समेत अन्य जिलों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा. इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. विधायक विपुल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है. भदोही और आसपास के जिलों की जनता के लिए यह बड़ी सौगात है. 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से झारखंड तक 291KM लंबी नई रेल लाइन की सौगात, रायगढ़-जशपुर और लोहरदगा को फायदा, कहां से गुजरेगा ट्रैक?

(भदोही से गिरीश पांडे की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhadohi News, UP News, Up Development, Up Latest News Hindi, UP Infrastructure Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com