विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से झारखंड तक 291KM लंबी नई रेल लाइन की सौगात, रायगढ़-जशपुर और लोहरदगा को फायदा, कहां से गुजरेगा टैक?

केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा के बीच नई रेल लाइन परियोजना की सौगात दी है. इससे छत्तीसगढ़ से लेकर झारंखड तक के लोगों को फायदा होगा.

छत्तीसगढ़ से झारखंड तक 291KM लंबी नई रेल लाइन की सौगात, रायगढ़-जशपुर और लोहरदगा को फायदा, कहां से गुजरेगा टैक?
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिले रेलवे से जुड़ेंगे. (फाइल फोटो)
  • छत्तीसगढ़ से झारखंड तक 291.881 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की सौगात
  • रेलवे ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को अधिसूचित किया
  • छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को मिलेगा बढ़ा फायदा

जशपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के बाद लगातार विकास के नए अध्याय जुड़ रहे हैं. ऐसा ही एक नया अध्याय अब रायगढ़ और जशपुर जिले के विकास में जुड़ा है. केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है. करीब 291.881 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना के अधिसूचित होने से प्रदेश  के दो जिले जशपुर और रायगढ़ रेलमार्ग से जुड़ जाएगा. यह रेल परियोजना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से जशपुर जिले के पत्थलगांव से होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक विकसित होगी. नई रेल लाइन बनने के बाद जशपुर जिला विकास की नई मुख्यधारा से जुड़ेगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी. इससे प्रदेश में व्यापार और रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे. जिले की नहीं, प्रदेश के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित की जा रही आधुनिक आधारभूत संरचना और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों का परिणाम है. 

भारत के सरकार के राजपत्र के अनुसार, रेल अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के तहत सार्वजनिक हित एवं राष्ट्रीय अवसंरचना विकास के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ और झारखंड में इस नई रेल लाइन परियोजना को अधिसूचित किया गया है. अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही यह परियोजना प्रभावशील हो गई है. 

रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को अधिसूचित किया.

ये भी पढ़ें- इंद्रावती नदी पर 648 मीटर लंबा फुंडरी ब्रिज बनकर तैयार, नहीं बंटेगा बीजापुर, अबूझमाड़ के 50 गांव को फायदा

नई रेल लाइन बनने से आएंगे बड़े बदलाव 

दअरसल, जशपुर जिला लंबे समय से सड़क परिवहन पर निर्भर रहा है. रेल संपर्क नहीं होने के कारण यहां के लोगों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और रोजगार की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. नई रेल लाइन बनने से जिले की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. 

ये भी पढ़ें- बाइक से नदी-नाले पार कर मोरपल्ली पहुंचे सुकमा कलेक्टर और CEO, बोले- अब गांव में ही मिलेगा राशन, दी ये सौगात

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा   

रेल परियोजना से कृषि और उद्यानिकी उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी. जशपुर अपनी जैविक खेती, सुगंधित धान, मक्का, दलहन, सब्जियों और बागवानी उत्पादों के लिए जाना जाता है. रेल संपर्क स्थापित होने से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ उनकी आय में वृद्धि होगी. व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलेगी. 

रोजगार में इजाफा, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार 

जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी. इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. रेल परियोजना के निर्माण, संचालन से भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. 

सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशुपर और रायगढ़ को मिली सौगात.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से 2 घंटे में लखनऊ, 3 में वाराणसी, 6 में सीधे सिलीगुड़ी; रेल मंत्री ने बताया बुलेट ट्रेन कैसे शहरों को लाएगी करीब

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच होगी आसान 

रेल संपर्क स्थापित होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी. गंभीर मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी. इससे जिले में शिक्षा स्तर बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में भी इजाफा होगा. सरकार की इस सौगात से जिले में खुशी की लहर है, लोगों का कई साल पुराना सपना पूरा होने जा रहे है. 

ये भी पढ़ें- यूपी में बनेगा नया हाईस्पीड कॉरिडोर, गंगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगा लिंक, MP-बिहार से दिल्ली तक जुड़ेगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway Projects, New Rail Line In Chhattisgarh News, Cg Development News, Chattisgarh News, Jashpur News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com