विज्ञापन

न्यू नोएडा सिटी: इन 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसा बंपर मुआवजा, NCR मास्टरप्लान को रफ्तार

New Noida Master Plan 2041: नया नोएडा के 37 गांवों के लिए गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है. इन गांवों में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लग जाएगी और भू रिकॉर्ड का सर्वे लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारी करेंगे.

न्यू नोएडा सिटी: इन 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसा बंपर मुआवजा, NCR मास्टरप्लान को रफ्तार
New Noida Land Acquisition Latest Update
NDTV
नोएडा:

New Noida Land Acquisition Latest Update: न्यू नोएडा यानी (दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र DNGIR) परियोजना के पहले चरण के लिए अगस्त में भूमि अधिग्रहण शुरू होगा. इसमें 40 फीसदी भूमि उद्योगों के लिए आवंटित की जाएगी. बाकी करीब 20 फीसदी ग्रीन एरिया के साथ स्मार्ट टाउनशिप, एजुकेशन और हास्पिटल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. न्यू नोएडा सिटी नोएडा के जेवर से सिर्फ 32 किमी दूर है. दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे जुड़ेगा. नोएडा प्राधिकरण के मास्टर प्लान-2041 की रिपोर्ट के आधार पर पहले चरण में ये 37 गांव शामिल हैं. इन गांवों में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक के साथ खसरा-खतौनी और मालिकाना हक की जांच की जाएगी. 

नया नोएडा का मास्टर प्लान

न्यू नोएडा के पहले चरण में जिन 37 गांवों से जमीन ली जा रही है. इनमें से 13 गांव गौतम बुद्ध नगर जिले और 24 गांव बुलंदशहर जिले के हैं. इसमें जोखाबाद, सांवली, बिरोंडी फौलादपुर, बिरोंडी ताजपुर, कैथरा, किशनपुर, मुरादाबाद और नवादा शामिल हैं. नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा सिटी के पहले चरण में 37 गांवों में भूमि सर्वेक्षण और भू रिकॉर्ड सत्यापन के साथ अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है.

नोएडा के 13 गांव

1. दादरी शहर से सटे तराई व ग्रामीण क्षेत्र
2. नई बस्ती / बोड़ाकी के समीप क्षेत्र
3. पल्ला
4. कठैरा
5. चिटैहरा
6. धूम मानिकपुर का हिस्सा
7. आनंदपुर 
8. बील अकबरपुर का एरिया
(अन्य 5 राजस्व गांव)

बुलंदशहर जिले के 24 गांव

1. जोखाबाद 
2. सांवली 
3. बिरोंडी फौलादपुर 
4. बिरोंडी ताजपुर 
5. कैथरा
6. किशनपुर 
7. मुरादाबाद 
8. नवादा 
9. सिकंदराबाद ग्रामीण
10. चीती 
11. खंगौड़ा 
12. फौलादपुर
13. नगला 
14. गिरधरपुर 
15. हसनपुर 
(अन्य 9 निकटवर्ती राजस्व ग्राम)

ये भी पढ़ें - न्यू नोए़डा का नया मास्टर प्लान, गंगा एक्सप्रेसवे समेत 4 बड़े एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, NCR में जेवर एयरपोर्ट से भी कनेक्ट

नोएडा अथॉरिटी करेगी राजस्व रिकॉर्ड की जांच

नोएडा प्राधिकरण के राजस्व अधिकारियों और लेखपालों की टीम अगस्त में 37 गांवों की खसरा-खतौनी, सह-स्वामित्व और सीमा का सत्यापन करके गाटा के हिसाब से नोटिफिकेशन जारी करेगी. भू राजस्व रिकॉर्ड और उत्तराधिकार के दावों का भौतिक सत्यापन भी होगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मकान, फ्लैटों की बढ़ती कीमतों के बीच शहर में सस्ते आशियानों का रास्ता साफ होगा.

New Noida

भूमि अधिग्रहण का मुआवजा 

नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा के लिए 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट भूमि अधिग्रहण के लिए तय किया है. ये यमुना प्राधिकरण की नोएडा एयरपोर्ट जेवर परियोजना के लिए तय दरों के बराबर है. भूमि अधिग्रहण 7 से 10 दिनों में शुरू हो जाएगा.न्यू नोएडा को स्मार्ट सिटी और इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा. जमीन का 40% हिस्सा उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए रहेगा. भूमि अधिग्रहण के बाद सड़क, ड्रेनेज, सीवेज नेटवर्क, बिजली और जल आपूर्ति की पाइपलाइन बनाएगा.

ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन भी बनेगा

न्यू नोएडा के 4 चरण 

न्यू नोएडा सिटी कुल 209 वर्ग किलोमीटर के 84 गांवों में फैला हुआ है. इसे चार चरणों में पूरा किया जाएगा.

पहला चरण (2027): 3165 हेक्टेयर
दूसरा चरण (2032): 3798 हेक्टेयर 
तीसरा चरण (2037): 5908 हेक्टेयर
चौथा चरण (2041):8 230 हेक्टेयर 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Noida, New Noida Land Acquisition, Noida Authority, DNGIR, New Noida Village List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com