विज्ञापन

UPTET 2026 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें पास होने के लिए कितने नंबर लाना है जरूरी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 इस साल लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने दी है. जुलाई के पहले हफ्ते में ये एग्जाम हुआ है. यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वहीं अब इंतजार रिजल्ट का है.

UPTET 2026 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें पास होने के लिए कितने नंबर लाना है जरूरी
2 से 4 जुलाई को हुआ था एग्जाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा, हर कोई इसी इंतजार में है. लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. जिसमें से 17,70,714 ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ये एग्जाम 2 से 4 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया था. यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जो कि 2 से 4 जुलाई तक हुई थी.जबकि 8 जुलाई, 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी.  वहीं अब इंतजार UPTET 2026 के रिजल्ट का है. 

पास होने के चाहिए कितने अंक

UPTET का पेपर कुल 150 अंकों का होता है. हर श्रेणी के लिए अलग- अलग पासिंग नंबर होते हैं. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए  60% यानी 90 अंक चाहिए होते हैं. OBC / SC / ST / EWS / PwD के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% यानी 82 अंक लाने होंगे.

पास प्रतिशत कितना रहे सकता है

पिछले साल के रिजल्ट के ट्रेंड्स को देखा जाए तो अनुमान है कि 2026 में  प्राइमरी लेवल के लिए पास प्रतिशत 34 से 39% और अपर प्राइमरी लेवल के लिए 25 से 30% के बीच हो सकता है. दरअसल साल 2018 में प्राइमरी पेपर में पास होने वालों का प्रतिशत 35% था. साल 2019 में ये गिरकर 29.74% हो गया था. साल 2021-22 में ये 38.67% पहुंच गया था. वहीं अपर प्राइमरी पेपर के लिए, पास होने वालों का प्रतिशत 2018 में 33.12% था जो कि  2019 में 11.46% हो गया था. वहीं 2021-22 में 28.33% पर पहुंच गया था. 

कब आएगा रिजल्ट

इस एग्जाम में कुल दो पेपर होते हैं, पेपर 1 और पेपर 2. उम्मीद है कि UPTET का रिजल्ट अगस्त महीने में जारी कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- क्या वाकई यूपी में बंद हुए हैं 22 हजार स्कूल? अखिलेश यादव के दावे के बीच जान लीजिए सच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET Result 2026, UPTET 2026, UPTET 2026 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com