विज्ञापन

दिव्य और अद्भुत... अयोध्या में 'श्री राम यंत्र’ की स्थापना, तेज ऐसा कि आंखें चौंधिया जाएं

Ayodhya News: 'श्री राम यंत्र’ की स्थापना के लिए बहुत ही खास दिन को चुना गया. हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र’ स्थापित किया गया है. सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में इस दिव्य यंत्र का विधिवत पूजन राष्ट्रपति ने किया.

दिव्य और अद्भुत... अयोध्या में 'श्री राम यंत्र’ की स्थापना, तेज ऐसा कि आंखें चौंधिया जाएं
राष्ट्रपति मुर्मू ने अयोध्या में की श्री राम यंत्र की स्थापना.
  • अयोध्या के राम मंदिर के दूसरे तल पर 19 मार्च 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री राम यंत्र की स्थापना की
  • श्री राम यंत्र की स्थापना चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त में विधिवत पूजन के साथ संपन्न हुई
  • मंदिर के पुजारी मंत्रोच्चारण कर रहे थे और राष्ट्रपति ने पूजा सामग्री भगवान के चरणों में अर्पित की
अयोध्या:

अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल पर 19 मार्च 2026 को 'श्री राम यंत्र' की स्थापना की गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना पूरे विधि विधान के साथ की. इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया और राष्ट्रपति पूजन ने सामग्री भगवान को अर्पण की. इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंज उठा. यह नजारा देखने में बहुत ही अद्भुत रहा. बता दें कि राम मंदिर के निर्माण कार्य को आज के दिन से ही संपन्न माना जाएगा.

नवरात्रि के पहले दिन हुई 'श्री राम यंत्र' की स्थापना

'श्री राम यंत्र' की स्थापना के लिए बहुत ही खास दिन को चुना गया. हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' स्थापित किया गया है. सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में इस दिव्य यंत्र का विधिवत पूजन राष्ट्रपति ने किया. बता दें कि पिछले आठ दिनों से अयोध्या में ‘श्री सीताराम राम जानकी यज्ञ' आयोजित किया जा रहा था. अब यंत्र की स्थापना की गई है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने की 'श्री राम यंत्र' की स्थापना पूजा

सीएम योगी ने खुद यंत्र स्थापना की इस पूजा का वीडियो शेयर किया है. जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू हाथ में एक पात्र लिए हुए दिख रही हैं. उसमें दूब घास समेत अन्य पूजन सामग्री रखी हुई है. दूसरी तरफ मंदिर के पुजारी लगातार मंत्रोच्चारण कर रहे थे. इस बीच राष्ट्रपति ने पूजा के पात्र को अपने माथे से लगाया. इसके बाद इस पात्र को पुजारी ने ईश्वर के चरणों में अर्पण कर दिया. गोल्डन रंग का दिखने वाला राम यंत्र देखने में बहुत ही दिव्य और अद्भुद है. राम मंदिर के इस दिव्य और खास मौके पर सीएम योगी समेत अन्य गणमान्य अतिथि वहां मौजूद रहे. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने यंत्र स्थापना के बाद भगवान राम के दर्शन भी किए. 

ये भी पढ़ें-  चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अर्धचांद और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का क‍िया शृंगार, अद्भुत रूप देखने के ल‍िए भक्‍तों की लगी भीड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya News, Ayodhya Ram Temple, Shri Ram Yantra, President Draupadi Murmu, CM Yogi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com