विज्ञापन

राम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे गायब होने के आरोप से फैली सनसनी, अखिलेश ने की अदालत से संज्ञान लेने की मांग

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'पर एक पोस्ट के जरिए सनसनीखेज दावा किया है कि मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब हैं.

राम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे गायब होने के आरोप से फैली सनसनी, अखिलेश ने की अदालत से संज्ञान लेने की मांग
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादवय.
NDTV

Ayodhya Ram Mandir Scam: अयोध्या स्थित राम लला मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित घोटाले पर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है.  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गायब होने का खुलासा कर सनसनी फैला दी है. 

दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर' के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. 

कोर्ट ने की स्वतः संज्ञान लेने की मांग

इसके साथ ही अखिलेश ने इस पूरे मामले पर कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग करते हुए लिखा है कि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. अखिलेश ने आगे लिखा कि इस पूरे मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है. 

 संजय सिंह ने भी भाजपा पर साधा निशाना

इस मामले पर अब आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि "मैं तो पहले से कह रहा हूं “भाजपाई चंदा चोर हैं” राम-राम जपना, पराया माल अपना"

यह भी पढ़ें- 38 डिग्री गर्मी में बीमार बेटे का स्ट्रेचर धकेलते रहे माता-पिता, MY अस्पताल से सामने आई बड़ी लापरवाही

हालांकि, अखिलेश यादव के इस बयान पर अभी तक भाजपा, सरकार या मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है. इस पर फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें-  कटनी में मिला ढाई करोड़ रुपये का सांप, जानें- क्या है रेड सैंड बोआ स्नेक की खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Scam, Ayodhya Ram Mandir, Ayodhay Ram Mandir Case, Ayodhya News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com