विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अर्धचांद और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का क‍िया शृंगार, अद्भुत रूप देखने के ल‍िए भक्‍तों की लगी भीड़

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उज्‍जैन में बाबा महाकाल अद्भुत शृंगार क‍िया गया, ज‍िसे देखने के ल‍िए भक्‍त बड़ी संख्‍या में पहुंचें.

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अर्धचांद और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का क‍िया शृंगार, अद्भुत रूप देखने के ल‍िए भक्‍तों की लगी भीड़
नवरात्र‍ि के पहले द‍िन उज्‍जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भक्‍त.

Baba mahakal ujjain : बारह ज्योतिर्लिंग में से सबसे प्रभावशाली और काल के देवता माने जाने वाले श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र नवरात्रि की धूम देखने को मिली. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को बाबा का अद्भुत शृंगार किया गया और माथे पर बड़े अर्धचांद और त्रिपुण को स्थापित कर महाकाल की पूजा-अर्चना की गई. बाबा के चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के खास दर्शन देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची. 

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना का सही तरीका क्या है? जानें नवरात्रि में कलश में क्या-क्या डालना चाहिए

ब्रह्म मुहूर्त में भस्म आरती 

बाबा महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर नव संवत्सर का भव्य स्वागत किया गया.  ब्रह्म मुहूर्त में आयोजित भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विशेष विधि-विधान के साथ पूजन किया गया. पहले ब्रह्म मुहूर्त में वीरभद्र से आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए और फिर दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा को स्नान कर अभिषेक पूजन कराया और भस्म आरती की शुरुआत हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

अद्भुत शृंगार क‍िया गया 

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, गुरुवार को बाबा के माथे पर त्रिपुंड बनाया गया और उसपर त्रिशूल को स्थापित किया गया। वहीं नीचे की तरफ भी एक त्रिपुंड बनाया गया और उसपर बाबा की तीसरी आंख को सुसज्जित किया गया. बाबा के माथे पर बड़ा अर्ध चांद भी बनाया गया जो तो सुख और शांति का प्रतीक है, और आखिर में सूखे मेवों की माला से बाबा को सजाया गया और लाल रंग की चुनरी बाबा को अर्पित की गई. बाबा के अद्भुत शृंगार को देख भक्त भी मंत्रमुग्ध नजर आए और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा. 

भक्‍तों ने क‍िया दर्शन 

बता दें कि भस्म आरती के दौरान बाबा भक्तों को निराकार रूप में दर्शन देते हैं, जो जीवन और मृत्यु से परे होता है. माना जाता है कि जो भी बाबा के निराकार रूप में दर्शन करता है, उसे और जन्म-जन्मांतर के चक्र से मुक्ति मिलती है. वहीं शृंगार के बाद बाबा साकार रूप में दर्शन देते हैं। साकार रूप बाबा का अलौकिक और संसार से जुड़ा होता है, जिसके दर्शन से भक्तों के सारे कष्ट कम हो जाते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com