विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर: 'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दें', अखिलेश यादव बोले- अधिकारी जांच करें ये सनातन का अपमान

आगरा में अखिलेश यादव ने कहा- अयोध्या भगवान राम के चढ़ावे में जो चोरी हुई है, उसे कैमरा बंद कर वापस रख दें. अधिकारी मंदिर में जांच करेंगे, यह सनातन का अपमान है.

अयोध्या राम मंदिर: 'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दें', अखिलेश यादव बोले- अधिकारी जांच करें ये सनातन का अपमान
आगरा दौरे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव.

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे के लिए ताजनगरी आगरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर हमला बोला. साथ ही, अयोध्या राम मंदिर में हुई कथित चढ़वा चोरी को लेकर भी बात की. अखिलेश यादव ने कहा- "लाइट और कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दें. बताओ, जो लोग सनातन को आगे बढ़ाते हैं, अधिकारी उनकी जांच करेंगे, हमारे भगवान के पुजारियों की? यह तो सनातन का अपमान है. अगर, कुछ हुआ है तो आपस में बात कर ली जाए. ऐसा नहीं होना चाहिए." 

पीएम मोदी ईरान जाते तो पेट्रोल-डीजल की परेशानी नहीं होती

अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा- " भाजपा की नीति है बड़े कारोबारी को और बड़ा बनाओ, छोटे कारोबार को खत्म करो. सरकार यही काम कर रही है. जमाखोरी को बढ़ावा देकर दाम बढ़ाओ और अपने साथियों को लाभ पहुंचाओ, यह भाजपा कर रही है. छोटा कारोबारी जीएसटी के मकड़जाल में फंस रहा है. भाजपा सरकार के 12 साल को देखना है तो पेट्रोल पंप पर देखो. पेट्रोल-डीजल गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर, हमारे प्रधानमंत्री इजरायल की जगह ईरान में जहाज उतार देते तो पेट्रोल-डीजल की परेशानी नहीं होती. भाजपा प्राइवेट को बढ़ावा दे रही है और सरकारी सुविधाओं को खत्म कर रही है".

अयोध्या: राम मंदिर कथित दान घोटाला मामले में तीन सदस्यीय SIT का गठन, ये IAS-IPS अफसर करेंगे जांच

भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ा 

अखिलेश यादव ने कहा- "भाजपा सरकार में दलितों पर उत्पीड़न बढ़ा है . महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. आगरा में बन रहे शिवाजी म्यूजियम जिसका पहले नाम मुगल म्यूजियम था, में जीजाबाई की प्रतिमा नहीं लगी. बस नाम बदल दिया और तीन साल से काम बंद है. आगरा में जूता उद्योग की इकाइयां बहुत कम हुई हैं, सरकार इस तरह ध्यान नहीं दे रही है. 

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज कराओ'.. अखिलेश की पुत्री पर सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी

प्रदेश में फेक एनकाउंटर हुए 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर अखिलेश यादव  ने कहा कि 2017 से पहले योगी जी की कोई पहचान नहीं थी . देश में नकारात्मक राजनीति करने का काम भाजपा ने किया है. ये लोग नकारात्मक सोच के साथ किसी की छवि को खराब करते हैं . आज परीक्षा नहीं हो पा रही है, NEET में इन्हें अपने बच्चों को शामिल कराना है. युवा रोजगार मांग रहा है. प्रदेश में फेक एनकाउंटर हुए हैं. 

'बीजेपी वालों ने कराया...', अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभ्रद्र टिप्पणी मामले पर बोलीं मां डिंपल यादव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ram Mandir, Akhilesh Yadav News, Agra News, UP News, Ayodhya News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com