विज्ञापन

यूपी के 5 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यमुना एक्सप्रेसवे, कोने-कोने से कनेक्ट होगा नोएडा, गंगा एक्सप्रेसवे भी लिंक होगा

UP Expressway News: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 37 किमी. सड़क विस्तार को मंजूरी दी है. 8 लेन कॉरिडोर बनेगा, जो हापुड़ तक सीधे एक्सप्रेसवे लिंक के साथ विस्तारित होगा.

यूपी के 5 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यमुना एक्सप्रेसवे, कोने-कोने से कनेक्ट होगा नोएडा, गंगा एक्सप्रेसवे भी लिंक होगा
यूपी के एक्सप्रेसवे के महाजाल से जुड़ी बड़ी खबर. (AI फोटो)
  • योगी सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना बनाई है
  • ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 37 किलोमीटर लंबा आठ लेन का सड़क विस्तार मंजूर किया गया है
  • यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले सभी एक्सप्रेसवे के विकास कार्यों की मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समीक्षा की है

UP Expressway News: उत्तर प्रदेश को लगातार एक्सप्रेसवे के तोहफे मिल रहे हैं. योगी सरकार ने एक और एतिहासिक कदम उठाया है. सरकार  यमुना एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की योजना बना रही है, इससे कनेक्टिविटी पहले की तुलना में और भी आसान हो जाएगी. साथ ही ये पूरा क्षेत्र कनेक्टिविटी के मामले में देश का बड़ा हब बन जाएगा.

गंगा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 37 किमी. सड़क विस्तार को मंजूरी दी है.  8 लेन कॉरिडोर बनेगा, जो हापुड़ तक सीधे एक्सप्रेसवे लिंक के साथ विस्तारित होगा. लोगों को और भी आरामदायक सफर मिलेगा. इससे यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में सिर्फ 30 से 45 मिनट ही लगेंगे. इसके लिंक होने से न सिर्फ ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी आसान हो जाएंगी. 

यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे ये सभी एक्सप्रेसवे

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गुरुवार को बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा की. इस बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने को लेकर खाका पेश किया गया. 

UP का ये इलाका बनेगा वैश्विक कार्गो हब

इस दौरान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट चालू होने के साथ ही ये पूरा इलाका वैश्विक कार्गो हब में बदल जाएगा. जेवर एयरपोर्ट टर्मिनल पर स्टेशन पर एक विशेष स्टेशन बनाए जाने का प्रावधान है, जिससे दिल्ली से जेवह एयरपोर्ट महज 21 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. जेवर एयरपोर्ट और ओद्योगिक सेक्टर्स को चोला संधि रेल लाइन से जोड़ने को लेकर भी रेलवे मंत्रालय डीपीआर बना रहा है. 

4700 एकड़ जमीन पर बनेगी अर्बन सिटी

नंद गोपाल नंदी की बैठक में नोएडा ओद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने ये भी बताया गया कि एक्सप्रेसवे के विस्तार के तहत हाथरस का मास्टर प्लान भी तैयार किया जा रहा है. यहां पर एक मॉर्डन अर्बन सिटी बनाई जाएगी. टप्पल-बाजना क्षेत्र की 4700 एकड़ जमीन पर अर्बन सिटी तैयार होगी. यमुना एक्सप्रेसवे का विस्तार हाथरस के बाद सीधा आगरा तक होगा. 

ये भी पढ़ें- यूपी को जल्द मिलेगा एक और एक्सप्रेसवे तोहफा, महज 45 मिनट में पहुंचेंगे कानपुर से लखनऊ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Expressway News, Ganga Expressway, Agra Lucknow Expressway, Purvanchal Expressway, Bundelkhand Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com