विज्ञापन

बिजली न आने के चलते बाहर सो रहा था परिवार, डंपर ने कुचलकर पिता और तीन बच्चों को मार डाला, पत्नी गंभीर

Road Accident in Barabanki: परिवार का मुखिया किराए का मैजिक चलाकर गुजारा करता था. इस दर्दनाक हादसे में बच्चों और पिता की मौत से हर कोई सन्न रह गया है. पुलिस मामले में डंपर चालाक को तलाश रही है.

बिजली न आने के चलते बाहर सो रहा था परिवार, डंपर ने कुचलकर पिता और तीन बच्चों को मार डाला, पत्नी गंभीर

Barabanki Accident Family Died: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग बिजली न आने के चलते घर के बाहर सो रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर उन्हें कुचल गया. हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है. यह हादसा जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में हुआ है.

मृतकों में पिता नीरज (35)  शामिल है. इसके अलावा बेटा अनुराग (13), बेटी अंशिका (10) और सबसे छोटा 6 साल का बेटा आंशू की भी जान गई है, जबिक 35 वर्षीय पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल है. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, फिर वहां से लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया.

मैजिक चलाकर परिवार चलाता था मुखिया

स्थानीय लोगों ने बताया कि नीरज किराये का मैजिक चलाकर परिवार चलाता था. बिजली न आने के चलते परिवार गर्मी की वजह से घर के बाहर सो रहा था. तभी तेज रफ्तार डंपर ने पेड़ में जोरदार टक्कर मारते हुए परिवार को रौंद डाला.

इससे नीरज और अनुराग ने मौके पर दम तोड़ दिया. उसके बाद आंशू और अंशिका की जिला अस्पताल में मौत हो गई. फिलहाल पत्नी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली: फिनाइल की बोतल फटने से बड़ा हादसा! कार सवार दो लोग झुलसे, हालत गंभीर

लेखक के बारे में
img
गीतार्जुन
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barabanki Accident, Barabanki News, Family Died In Road Accident, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com