Zomato COD Charges Update: अगर आप भी खाना डिलीवर होने पर नकद भुगतान करते हैं, तो अब आपको हर ऑर्डर पर ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. दरअसल, देशभर में घर से दूर रह रहे युवाओं के बीच तेजी लोकप्रिय हुए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी पर नया चार्ज लगाने का ऐलान किया है. ऐसे में अगर आप जोमैटो से खाना ऑर्डर करते समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, तो अब आपके बिल में एक नया अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा. कंपनी ने इस चार्ज को पे ऑन डिलीवरी फीस का नाम दिया है.
यह नया शुल्क केवल उन्हीं ग्राहकों पर लागू होगा, जो खाना डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉय को नकद में भुगतान करते हैं. कंपनी का मुख्य उद्देश्य नकद लेन-देन से जुड़ी दिक्कतों को कम करना और ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट्स की ओर प्रोत्साहित करना है. अगर आप भी इस अतिरिक्त चार्ज से बचना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए 4 आसान तरीकों को अपना सकते हैं.
डिजिटल पेमेंट मोड अपनाएं
जोमैटो के अतिरिक्त कैश ऑन डिलीवरी शुल्क से बचने का सबसे सीधा और आसान तरीका यह है कि आप ऑर्डर कंफर्म करते समय ऑनलाइन भुगतान का विकल्प चुनें. दरअसल, ऑनलाइन पेमेंट्स पर कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा. इसलिए खाना ऑर्डर करते वक्त ही यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या दूसरे ऑनलाइन मोड से पेमेंट करें.
जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप का लाभ उठाएं
अगर आप अक्सर जोमैटो से ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं, तो Zomato Gold मेंबरशिप एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. हालांकि, यह मेंबरशिप सीधे तौर पर कैश ऑन डिलीवरी फीस को खत्म नहीं करती, लेकिन इसके जरिए आपको फ्री डिलीवरी और चुनिंदा रेस्टोरेंट्स पर 30 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट मिल जाती है. इससे आपका कुल बिल काफी कम हो जाता है, जिससे अतिरिक्त शुल्क की भरपाई आसानी से हो जाती है.
Swiggy या ONDC का उपयोग करें
अगर आपके पास किसी कारणवश ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है और आप नकद ही पेमेंट करना चाहते हैं, तो आप दूसरे विकल्पों को चुन सकते हैं. जैसे जोमैटो के प्रमुख प्रतिद्वंदी प्लैटफॉर्म स्विगी पर फिलहाल कैश ऑन डिलीवरी के लिए कोई अलग से पेनल्टी या अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है.इसी तरह आप Paytm या Magicpin ऐप के जरिए से ONDC नेटवर्क के जरिए सीधे रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. ONDC पर अक्सर जोमैटो और स्विगी के मुकाबले में खाना काफी सस्ता और कम डिलीवरी चार्ज में मिल जाता है.
यह भी पढ़ें- बिना कार्ड के भी मिलेगा सरकारी राशन; जानें आधार बायोमीट्रिक से अनाज लेने का नियम
अतिरिक्त प्लेटफार्म चार्ज और COD फीस से बचने का एक और बेहतरीन तरीका यह है कि आप अपने नजदीकी रेस्टोरेंट को सीधे फोन करके खाना मंगवाए. दरअसल,, ज्यादातर स्थानीय रेस्टोरेंट्स बिना किसी तीसरे प्लेटफॉर्म के सीधे होम डिलीवरी की सुविधा देते हैं और नकद पेमेंट पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूलते हैं.
यह भी पढ़ें- 5 मिनट में पहचानें असली देसी घी, FSSAI के इस फॉर्मूले से घर में ही करें टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं