विज्ञापन

वाराणसी से दिल्ली सिर्फ 9.5 घंटे में ! 31 अक्टूबर को शुरू होगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, जानें रूट, किराया, टाइमिंग और स्टॉपेज

Varanasi Delhi Vande Bharat Sleeper Train Launch Date: उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. 16 कोच वाली यह सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन वाराणसी से दिल्ली की 760 किमी की दूरी को महज 9.5 घंटे में पूरा करेगी.

वाराणसी से दिल्ली सिर्फ 9.5 घंटे में ! 31 अक्टूबर को शुरू होगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, जानें रूट, किराया, टाइमिंग और स्टॉपेज
पूर्वांचल और दिल्ली के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात
NDTV
  • वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को महज 9.5 घंटे में वाराणसी से दिल्ली पहुंचाएगी.
  • यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद प्रमुख स्टॉप होंगे.
  • वंदे भारत स्लीपर में कुल आठ सौ तेईस यात्री यात्रा कर सकेंगे और आधुनिक आरामदायक सुविधाएं मौजूद होंगी.
नई दिल्ली:

Railway Vande Bharat Sleeper Ticket Price: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ 31 अक्टूबर को होने की संभावना है. उन्होंने आगे लिखा कि रेलवे बोर्ड के पत्र के मुताबिक, यह नई ओवरनाइट स्लीपर ट्रेन यात्रियों को महज 9.5 घंटे में वाराणसी से दिल्ली पहुंचाएगी. वाराणसी में पहले से ही 7 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं और यह नई सेवा उत्तर प्रदेश की पहली और भारत की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी. इस 16 कोच वाली ट्रेन को BEML और चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने तैयार किया गया है, जबकि इसका संचालन और रखरखाव उत्तर रेलवे की ओर से किया जाएगा. प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद के रास्ते चलने वाली इस ओवरनाइट ट्रेन के रूट, समय सारणी, सीट क्षमता और आधुनिक सुविधाओं की पूरी जानकारी नीचे देखें.

रूट और टाइमिंग 

  • ट्रेन संख्या 27421 और 27422 वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन और नई दिल्ली के बीच करीब 760 किलोमीटर की दूरी लगभग 9 घंटे 30 मिनट में तय करेगी. रास्ते में यह ट्रेन 4 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद शामिल है.
  • ट्रेन सं. 27421 वाराणसी से नई दिल्ली के रूप में यह ट्रेन रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगली सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह सेवा शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन मिलेगी.
  • ट्रेन सं. 27422 नई दिल्ली से वाराणसी  के दौरान वापसी में यह ट्रेन रात 9:40 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह सेवा शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन मिलेगी.

प्रमुख स्टॉपेज

  •  वाराणसी जंक्शन (ओरिजिन)
  •  प्रयागराज जंक्शन
  •  कानपुर सेंट्रल
  •  अलीगढ़ जंक्शन
  •  गाजियाबाद जंक्शन
  •  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (गंतव्य)


 अनुमानित किराया

आधिकारिक रिजर्वेशन विवरण अभी पैसेंजर टिकटिंग सिस्टम में अपडेट किए जा रहे हैं. हालांकि वंदे भारत स्लीपर का किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर तय किया जा रहा है. मूल किराया, कैटरिंग शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और जीएसटी समेत सभी शुल्कों को मिलाकर एक तरफ का संभावित किराया नीचे दी गई है.

  •  थर्ड एसी : 2,050 रुपये- 2,150 रुपये
  •  सेकंड एसी : 2,550 रुपये - 2,650 रुपये
  •  फर्स्ट एसी: 3,150 रुपये-3,250 रुपये

कोच संरचना और सीट क्षमता

16 डिब्बों वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए तीन श्रेणियां दी गई हैं.

  •  थर्ड एसी : 11 कोच (कुल 611 सीटें)
  •  सेकंड एसी: 4 कोच (कुल 188 सीटें)
  •  फर्स्ट एसी: 1 कोच (कुल 24 सीटें)

रात के सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगी ये आधुनिक सुविधाएं. वंदे भारत स्लीपर को विशेष रूप से रात की लंबी यात्राओं को आरामदायक और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

  • डिब्बों में आरामदायक कुशन वाले बर्थ और शोर को कम करने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है ताकि यात्री पूरी रात आराम से सो सकें.
  • डिब्बों के बीच आसानी से आवाजाही के लिए ऑटोमेटिक डोर और पूरी तरह बंद वेस्टिब्यूल दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- आरा-धनबाद रूट पर जल्द दौड़ेंगी दो नई ट्रेनें; दनियावां, बिहारशरीफ और राजगीर समेत होंगे 9 स्टेशन

ट्रेन में भारत की स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच और किसी भी आपात स्थिति में लोको पायलट से बात करने के लिए इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम लगाया गया है. इसके अलावा कोचों में हाइजीन बनाए रखने के लिए उन्नत कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें- 31 अक्टूबर को मिलेगी 5 नई ट्रेनों की सौगात! दिवाली छठ पर जाने वाले जल्दी देखें वंदे भारत स्लीपर समेत सभी ट्रेनों का रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Delhi Vande Bharat Route, Indian Railway, Indian Railways, New Train, Vande Bharat Sleeper Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com