विज्ञापन

1 दिसंबर से तीन महीने तक जम्मू-अमृतसर-जलंधर समेत 22 से अधिक ट्रेन रद्द, चेक कर लें गाड़ियों की लिस्ट

Train Cancel: रेलवे ने 1 दिसंबर से अलग-अलग रास्तों की लंबी दूरी की 22 से अधिक ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल करने का ऐलान किया है. कैंसिल की गई गाड़ियों में बड़ी संख्या में साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल हैं.

1 दिसंबर से तीन महीने तक जम्मू-अमृतसर-जलंधर समेत 22 से अधिक ट्रेन रद्द, चेक कर लें गाड़ियों की लिस्ट
Long distance trains cancel
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • एक दिसम्बर से विभिन्न मार्गों 22 से अधिक ट्रेन रद्द की गई है.
  • एक दिसंबर से करीब तीन माह तक उत्तर रेलवे की ट्रेन कैंसिल.
  • कैंसिल ट्रेनों में अधिकतर साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल की गई है.

Winter Train Cancel: सर्दियों के मौसम में संभावित घने कोहरे और धुंध को देखते हुए एहतियातन उत्तर रेलवे ने रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने 1 दिसंबर से अलग-अलग रास्तों की लंबी दूरी की 22 से अधिक ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल करने का ऐलान किया है. ये सेवाएं दिसंबर से लेकर फरवरी या मार्च 2027 तक लगभग तीन महीनों के लिए बंद रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियों को आंशिक रूप से अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन तक ही चलाया जाएगा. कैंसिल की गई गाड़ियों में बड़ी संख्या में साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल हैं.

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेगी कैंसिल?

रेलवे द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, ट्रेन नंबर 2207 काठगोदाम-जम्मूतवी 8 दिसंबर से 2 मार्च 2027 तक और 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी. इसी तरह ऋषिकेश और जम्मूतवी के बीच चलने वाली 14605 ट्रेन 7 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक तथा 14606 ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक बंद रहेगी. 

अमृतसर-चंडीगढ़ मार्ग पर 14542 ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक और 14541 ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द की गई है. श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा और कालका के बीच 14504 ट्रेन 2 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक और 14503 ट्रेन 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी.

इसके अलावा अमृतसर-नंगल डैम रूट की 14505 और 14506 ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेंगी. बरौनी-अम्बाला छावनी के बीच 14523 ट्रेन 3 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक तथा 14524 ट्रेन 1 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी. फिरोजपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर 14630 ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक और 14629 ट्रेन 2 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक नहीं चलेगी.

लालकुआं और अमृतसर के बीच 14615 और 14616 ट्रेनें 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेंगी. पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर मार्ग पर 14617 ट्रेन 3 दिसंबर से 2 मार्च 2027 तक तथा 14618 ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक बंद रहेगी.

लंबी दूरी की अन्य प्रमुख गाड़ियों में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी. वहीं आगरा फोर्ट-होशियारपुर (11905) ट्रेन 2 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक और होशियारपुर-आगरा फोर्ट (11906) ट्रेन 3 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द की गई है.

दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपरफास्ट 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक अम्बाला छावनी तक ही संचालित होगी, जबकि 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली सुपरफास्ट 2 दिसंबर से 1 मार्च 2027 तक अम्बाला छावनी से शुरू होगी और अम्बाला से जालंधर के बीच रद्द रहेगी.

अम्बाला के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति और टाइम टेबल की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक ऐप रेलवन, आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य कर लें, जिसेस सफर के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें | शादी-बारात और टूर पर जाने के लिए ट्रेन में नहीं होगी सीट की कमी, रेलवे ने खत्म की ग्रुप टिकट पर बर्थ की लिमिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Cancel List, Train Cancel Due To Cold, Train Cancel Latest News, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com