विज्ञापन

31 अक्टूबर को मिलेगी 5 नई ट्रेनों की सौगात! दिवाली छठ पर जाने वाले जल्दी देखें वंदे भारत स्लीपर समेत सभी ट्रेनों का रूट

दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे 31 अक्टूबर 2026 से 5 नई ट्रेनें शुरू कर रहा है. इनमें वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर से 2 ट्रेनें गुजरेंगी.

31 अक्टूबर को मिलेगी 5 नई ट्रेनों की सौगात! दिवाली छठ पर जाने वाले जल्दी देखें वंदे भारत स्लीपर समेत सभी ट्रेनों का रूट
: रेलवे का त्योहारी सीजन पर बड़ा तोहफा.
NDTV

भारतीय रेल त्योहारी सीजन में यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए 31 अक्टूबर 2026 को देशवासियों को 5 नई ट्रेनों की बड़ी सौगात देने जा रहा है. इनमें आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं. इसकी खास बात यह है कि इन 5 नई ट्रेनों में से 2 ट्रेनें राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. 

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक साथ 5 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन 31 अक्टूबर 2026 को इन ट्रेनों का शुभारंभ करने जा रहा है. इनमें सेमी हाई स्पीड तकनीक वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, आम यात्रियों की सुविधा वाली अमृत भारत एक्सप्रेस और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. जानिए सभी 5 नई ट्रेनों का रूट, नंबर, संचालन के दिन और समय से जुड़ी पूरी जानकारी. 

भुज बरेली अमृत भारत एक्सप्रेस 

ट्रेन नंबर 19427 और 19428 भुज बरेली अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 3 दिन चलेगी. यह ट्रेन गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी को जोड़ने वाली यह अमृत भारत ट्रेन राजस्थान के कोटा और भरतपुर से होकर गुजरेगी. इससे बिहार, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले प्रवासियों को काफी सहूलियत होगी. 

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर 

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27421/27422) का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को होगा और नियमित सेवा 1 नवंबर से शुरू होगी. हफ्ते में 6 दिन यानी शुक्रवार-शनिवार छोड़कर चलने वाली यह ओवरनाइट ट्रेन लगभग 9 घंटे में सफर पूरा करेगी और रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ व गाजियाबाद रुकेगी. 

इस लग्जरी ट्रेन में बेहतर कुशनिंग, मॉडर्न टॉयलेट, ऑटोमैटिक डोर और कवच सुरक्षा तकनीक जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसका अनुमानित किराया 2,050 रुपये से 3,250 रुपये के बीच हो सकता है, जिसकी बुकिंग IRCTC ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर 

भारत की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है. रेलवे की ओर से इसका उद्घाटन 31 अक्टूबर को किया जाएगा. यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) के बीच 1,118 किलोमीटर की दूरी लगभग 16 घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रियों के 6 से 8 घंटे बचेंगे. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, गुंटकल और अनंतपुर में रुकेगी.

यह ट्रेन मुंबई से रात 8:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी, जबकि बेंगलुरु से शाम 7:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी. इसका अनुमानित किराया थर्ड एसी के लिए 2,600 रुपये-2,684 रुपये, सेकंड एसी के लिए 3,466 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 4,250 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है. 

वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 

रेल मंत्रालय ने वाराणसी और साबरमती के बीच नई दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12206/12205) को मंजूरी दे दी है. 22 आधुनिक कोचों वाली यह ट्रेन राजस्थान के रास्ते चलेगी और मिर्जापुर, कानपुर, आगरा, जयपुर व अजमेर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए पूर्वांचल और गुजरात के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी. 

कानपुर सेंट्रल आनंद विहार मेल 

भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के आनंद विहार के बीच दैनिक ओवरनाइट ट्रेन संख्या 14153 और 14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल 31 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी. 428 किमी का सफर तय करने वाली यह ट्रेन फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद जैसे 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. 

ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 08:40 बजे प्रस्थान करेगी और 8 घंटे 10 मिनट की यात्रा तय करके सुबह 04:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे रवाना होकर 8 घंटे के सफर के बाद अगले दिन सुबह 07:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.

भुज बरेली अमृत भारत एक्सप्रेस 

2,532 किलोमीटर का सफर तय करने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ेगी. 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली इस सेवा में भुज से ट्रेन सोम, बुध व शनि को शाम 05:30 बजे और बरौनी से ट्रेन मंगल, गुरु व शनि को रात 11:55 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मथुरा, कोटा और अहमदाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इस सीधी कनेक्टिविटी से लखीमपुर, गोंडा और हिंडौन सिटी जैसे क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान और गुजरात के प्रमुख शहरों तक यात्रा करने में काफी आसानी होगी. 

यह भी पढ़ें- क्या दिल्ली में अब घर बैठे मिलेगी शराब, जानिए कैसे काम करेगा लिकर ऐप ?

उत्तर भारत में दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली सभी नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. ऐसे में रेलवे की ओर से 31 अक्टूबर को इन 5 नई ट्रेनों के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को पक्की सीट मिल सकेगी, बल्कि त्योहारी सीजन में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का दबाव भी कम होगा. 

यह भी पढ़ें-  ट्रेन में मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक चार्जिंग का बदल गया नियम, अब रात में नहीं कर पाएंगे चार्ज, जानें वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Vande Bharat Sleeper, Varanasi Vande Bharat Express, Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com