विज्ञापन

यूपी सुपर टेट अभ्यर्थियों को मिलेगी ट्रेन सुविधा, प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन, जानें प्रस्तावित शेड्यूल

यूपी सुपर टेट परीक्षा के अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को पत्र भेजकर प्रतापगढ़ (MBDP) और प्रयागराज (PRYJ) के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है.

यूपी सुपर टेट अभ्यर्थियों को मिलेगी ट्रेन सुविधा, प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन, जानें प्रस्तावित शेड्यूल
UP Super TET Exam Special Train
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • यूपी सुपर टेट अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी.
  • प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव.
  • ट्रेन 2 दिसंबर को प्रतापगढ़ से प्रयागराज के लिए रवाना होगी.

उत्तर प्रदेश सुपर टेट परीक्षा 3 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली है. ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी शुरू की है. उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को पत्र भेजकर प्रतापगढ़ (MBDP) और प्रयागराज (PRYJ) के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है. हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर उत्तर रेलवे की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है.

परीक्षा और यात्रा का शेड्यूल

लाखों अभ्यर्थियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए प्रयागराज मंडल के अनुरोध पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय ने यह पहल की है. यूपी सुपर टेट परीक्षा 3 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी.

यात्रा के प्रस्ताव के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर को प्रतापगढ़ से प्रयागराज के लिए रवाना होगी, ताकि अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने केंद्र वाले शहर पहुंच सकें. यह ट्रेन मार्ग में पड़ने वाले उपयुक्त स्टेशनों पर 2 मिनट का ठहराव लेगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को भी सुविधा मिल सके.

वापसी में भी अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

प्रस्ताव में यह भी शामिल किया गया है कि यदि परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ बढ़ती है, तो इसी ट्रेन की वापसी रेक का इस्तेमाल 3 दिसंबर को प्रयागराज से प्रतापगढ़ के बीच किया जाएगा. इससे परीक्षा देकर घर लौटने वाले अभ्यर्थियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

उत्तर रेलवे की मंजूरी का इंतजार

फिलहाल यह योजना प्रस्ताव के स्तर पर है, जिसे उत्तर मध्य रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे को भेजा गया है. ट्रेन के संचालन, अंतिम समय-सारणी और स्टेशनों पर ठहराव को लेकर औपचारिक मंजूरी उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से जारी की जानी बाकी है. मंजूरी मिलने के बाद रेलवे की ओर से इसका आधिकारिक शेड्यूल घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें | छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन, 30 नवंबर को होगी रवाना, जानें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

यह भी पढ़ें | दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 26 के फेरे घटाए, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Super TET 2026, Special Train Announcement, Exam Special Train, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com