- घने कोहरे के कारण सुरक्षित रेल परिचालन ट्रेन रद्द किया गया है.
- 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी.
- इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम की ट्रेन शामिल है.
सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इस अवधि के दौरान 20 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 26 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी. इन ट्रेनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम की ट्रेन शामिल है.
20 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
प्रयागराज-मुजफ्फरपुर: ट्रेन नंबर 14112 (प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) और 14111 (मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस) 02.12.26 से 24.02.27 तक रद्द.
झांसी-कोलकाता: ट्रेन नंबर 22198 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस) 04.12.26 से 26.02.27 तक और 22197 (कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस) 06.12.26 से 28.02.27 तक रद्द.
सांतरागाछी-आनंद विहार: ट्रेन नंबर 22857 (सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस) 07.12.26 से 22.02.27 तक और 22858 (आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस) 08.12.26 से 23.02.27 तक रद्द.
मालदा टाउन-नई दिल्ली: ट्रेन नंबर 14003 (मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस) 05.12.26 से 02.03.27 तक और 14004 (नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस) 03.12.26 से 28.02.27 तक रद्द.
बरौनी-अम्बाला (हरिहर एक्सप्रेस): ट्रेन नंबर 14523 (बरौनी-अम्बाला) 03.12.26 से 01.03.27 तक और 14524 (अम्बाला-बरौनी) 01.12.26 से 27.02.27 तक रद्द.
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस): ट्रेन नंबर 14617 (पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर) 03.12.26 से 02.03.27 तक और 14618 (अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट) 01.12.26 से 28.02.27 तक रद्द.
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़: ट्रेन नंबर 15903 (डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) 04.12.26 से 26.02.27 तक और 15904 (चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस) 06.12.26 से 28.02.27 तक रद्द.
कामाख्या-गया: ट्रेन नंबर 15620 (कामाख्या-गया एक्सप्रेस) 07.12.26 से 22.02.27 तक और 15619 (गया-कामाख्या एक्सप्रेस) 08.12.26 से 23.02.27 तक रद्द.
कामाख्या-आनंद विहार: ट्रेन नंबर 15621 (कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस) 03.12.26 से 25.02.27 तक और 15622 (आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस) 04.12.26 से 26.02.27 तक रद्द.
हावड़ा-देहरादून (उपासना एक्सप्रेस): ट्रेन नंबर 13035 (हावड़ा-देहरादून) 01.12.26 से 26.02.27 तक और 13036 (देहरादून-हावड़ा) 02.12.26 से 27.02.27 तक रद्द.
परिचालन के दिनों में 26 ट्रेनें निर्धारित दिनों को रद्द
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस: 11123 (03.12.26 से 25.02.27 तक) प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को और 11124 (04.12.26 से 26.02.27 तक) प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द.
आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस: 22406 (02.12.26 से 24.02.27 तक) प्रत्येक बुधवार को और 22405 (03.12.26 से 25.02.27 तक) प्रत्येक गुरुवार को रद्द.
पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस: 15033 और 15034 दोनों दिशाओं में 15.12.26 से 10.02.27 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व बुधवार को रद्द.
पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस: 15079 और 15080 दोनों दिशाओं में 16.12.26 से 14.02.27 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रद्द.
टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस: 15074 (16.12.26 से 10.02.27 तक) प्रत्येक बुधवार को और 15073 (17.12.26 से 11.02.27 तक) प्रत्येक गुरुवार को रद्द.
टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस: 15076 (15.12.26 से 13.02.27 तक) प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को और 15075 (16.12.26 से 14.02.27 तक) प्रत्येक बुधवार व रविवार को रद्द.
कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस: 12505 (02.12.26 से 28.02.27 तक) प्रत्येक रविवार व बुधवार को और 12506 (04.12.26 से 02.03.27 तक) प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द.
अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: 15483 (02.12.26 से 27.02.27 तक) प्रत्येक बुधवार व शनिवार को और 15484 (04.12.26 से 26.02.27 तक) प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को रद्द.
न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस: 15725 (01.12.26 से 23.02.27 तक) प्रत्येक मंगलवार को और 15726 (02.12.26 से 24.02.27 तक) प्रत्येक बुधवार को रद्द.
डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस: 15909 (05.12.26 से 27.02.27 तक) प्रत्येक शनिवार को और 15910 (08.12.26 से 02.03.27 तक) प्रत्येक मंगलवार को रद्द.
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: 12988 (01.12.26 से 27.02.27 तक) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को और 12987 (02.12.26 से 28.02.27 तक) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रद्द.
हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस: 13019 (06.12.26 से 28.02.27 तक) प्रत्येक रविवार को और 13020 (08.12.26 से 02.03.27 तक) प्रत्येक मंगलवार को रद्द.
कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस: 12357 (05.12.26 से 27.02.27 तक) प्रत्येक शनिवार को और 12358 (07.12.26 से 01.03.27 तक) प्रत्येक सोमवार को रद्द.
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
हावड़ा-मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस (12177): 04.12.26 से 26.02.27 तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी.
मथुरा जंक्शन-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12178): 07.12.26 से 22.02.27 तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में कम खाना मिलेगा, मेन्यू भी चेंज हुआ, अन्य ट्रेनों में बड़े बदलाव की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं