विज्ञापन

मुफ्त में मिलेगी सरसों तेल से लेकर दाल-चीन-नमक, पंजाब सरकार ने शुरू किया स्मार्ट राशन कार्ड योजना

Smart Ration Card Scheme: स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत पंजाब के 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. मेरी रसोई किट के जरिए परिवार को राशन की हर छोटी जरूरत पूरी होगी.

मुफ्त में मिलेगी सरसों तेल से लेकर दाल-चीन-नमक, पंजाब सरकार ने शुरू किया स्मार्ट राशन कार्ड योजना
Punjab Smart Ration Scheme Start
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • पंजाब में सरकार ने 'स्मार्ट राशन कार्ड योजना' शुरू की गई.
  • 10 लाख नए लाभार्थियों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा का लाभ.
  • सरकार ने लाभार्थियों को 'मेरी रसोई' किट भी वितरित की.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरूआत कर दी है. इसके तहत राज्य के 10 लाख नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से लाभार्थियों को 'मेरी रसोई' किट भी वितरित की. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलो मुफ्त गेहूं दिया जाएगा.

'मेरी रसोई' किट में क्या-क्या मिलेगा

नए राशन कार्ड धारकों के लिए अतिरिक्त सुविधा की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी नए लाभार्थियों को एक विशेष 'मेरी रसोई' किट दी जाएगी. इस किट में दाल, चीन, नमक, सरसों तेल, हल्दी पाउंडर  सामग्री शामिल होगी.

दाल: 2 किलो

चीनी: 2 किलो

नमक: 1 किलो

सरसों का तेल: 1 लीटर

हल्दी पाउडर: 200 ग्राम

इसके साथ ही लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाला मुफ्त गेहूं भी नियमित रूप से मिलता रहेगा.

पात्र परिवारों का सत्यापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जुलाई में शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान 19.25 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. लोगों ने सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन किए, जिसके बाद जिला प्रशासन ने घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सत्यापन किया.

मुख्यमंत्री के अनुसार, सबसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान डिजिटल डेटा और निष्पक्ष स्कोरिंग मानदंडों के आधार पर की गई है. उन्होंने कहा कि यह पूरा अभियान 'न नकद, न सिफारिश' के सिद्धांत पर चलाया गया, ताकि बिना किसी राजनीतिक दखल के केवल असली हकदारों को ही लाभ मिल सके.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के अंतर्गत पंजाब में वर्तमान में 39.73 लाख परिवारों के 1.36 करोड़ लाभार्थी पहले से शामिल हैं.

यह भी पढ़ें | राशन डिपो में सरसों का तेल मिलना शुरू, जानें किन BPL परिवारों को मिलेगा कितना ऑयल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smart Ration Card Scheme, Punjab Ration Scheme, Punjab Free Ration, Punjab News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com