विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर 75 दिनों का मेगा ब्लॉक, भुज-अजमेर समेत बिहार-राजस्थान जानें वाली ट्रेनों पर असर

बांद्रा टर्मिनस पर 1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक यानी कुल 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस दौरान कई लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनस स्टेशनों में बदलाव किया गया है, वहीं मुंबई लोकल सेवाओं पर भी असर पड़ेगा.

मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर 75 दिनों का मेगा ब्लॉक, भुज-अजमेर समेत बिहार-राजस्थान जानें वाली ट्रेनों पर असर
Mumbai Bandra Terminal 75-day mega block
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पुनर्निर्माण कार्य होगा.
  • 1 दिसंबर से 13 फरवरी तक 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक होगा.
  • लोकल से लेकर बिहार-राजस्थान जानें वाली ट्रेनों पर असर दिखेगा.

पश्चिम रेलवे (WR) द्वारा बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर बड़े मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य के कारण 1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक यानी कुल 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस दौरान भुज-अजमेर, दरभंगा समेत बिहार-राजस्थान जानें वाली कई लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनस स्टेशनों में बदलाव किया गया है, वहीं मुंबई लोकल सेवाओं पर भी असर पड़ेगा.

क्यों लिया जा रहा है 75 दिनों का ब्लॉक

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पटरियों को सहारा देने वाला सीमेंट-कंक्रीट (CC) एप्रन बेस कई स्थानों पर धंस गया है और जर्जर हो चुका है. ट्रैक का आधार कमजोर होने से इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ती है, जिससे पीक आवर्स में ट्रेनें 20 से 30 मिनट तक लेट होती हैं. सुरक्षा और समय की बचत के लिए पुरानी पटरियों और कंक्रीट एप्रन को हटाकर चरणबद्ध तरीके से नई नींव बिछाई जाएगी. पहले चरण में प्लेटफॉर्म नंबर 5 का काम होगा, जिसके बाद अन्य प्लेटफॉर्मों की मरम्मत की जाएगी.

लंबी दूरी की ट्रेनों के टर्मिनस में बदलाव

ब्लॉक अवधि के दौरान कई ट्रेनों को बांद्रा टर्मिनस की जगह दादर या बोरीवली से चलाया और समाप्त किया जाएगा.

1. दादर और बांद्रा टर्मिनस के बीच बदले गए स्टेशन

ट्रेन संख्या 22956/22955 (भुज – बांद्रा टर्मिनस – भुज एक्सप्रेस): बांद्रा टर्मिनस के बजाय दादर से चलेगी और वहीं समाप्त होगी.

अजमेर – दादर – अजमेर (12990/12989): दादर के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से संचालित होगी.

श्रीगंगानगर – दादर – श्रीगंगानगर (12489/12490): दादर के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से चलेगी.

भगत की कोठी – दादर – भगत की कोठी (20483/20484): दादर के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से संचालित होगी.

2. बोरीवली में ही यात्रा समाप्त करने वाली 5 ट्रेनें (शॉर्ट-टर्मिनेट)

22904 (भुज – बांद्रा टर्मिनस)

19056 (उधना – बांद्रा टर्मिनस)

10116 (मडगांव – बांद्रा टर्मिनस)

19723 (जयपुर – बांद्रा टर्मिनस)

19625 (दरभंगा – बांद्रा टर्मिनस)

3. बांद्रा टर्मिनस के बजाय बोरीवली से शुरू होने वाली 4 ट्रेनें

19055 (बांद्रा टर्मिनस – उधना)

10115 (बांद्रा टर्मिनस – मडगांव)

19724 (बांद्रा टर्मिनस – जयपुर)

19626 (बांद्रा टर्मिनस – दरभंगा)

मुंबई लोकल ट्रेनों पर असर

75 दिनों की पूरी ब्लॉक अवधि में चार उपनगरीय (लोकल) ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी.

BO90559: चर्चगेट – बोरीवली फास्ट लोकल (दोपहर 02:50 बजे प्रस्थान)

BO90596: बोरीवली – चर्चगेट स्लो लोकल (दोपहर 03:40 बजे प्रस्थान)

BO94105: चर्चगेट – बोरीवली फास्ट लोकल (शाम 05:28 बजे प्रस्थान)

BO94110: बोरीवली – चर्चगेट फास्ट लोकल (शाम 06:24 बजे प्रस्थान)

इसके अतिरिक्त, अन्य लोकल सेवाएं भी अपने तय समय से 10 मिनट तक की देरी से चल सकती हैं. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें | भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मंजूरी, बुरहानपुर-खंडवा-इटारसी-बैतूल होकर चलेगी ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Block, Railway Block December, Bandra Station, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com