रेलवे द्वारा मेंटेनेंस, यार्ड रिमॉडलिंग, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग या नॉन इंटरलॉकिंग, रेलवे ट्रैक को डबल लाइन करने और स्टेशन के रिडेवलपमेंट जैसे कार्य करवा रही है. रेल की रफ्तार बढ़ाने के लिए कई रूटों पर अक्टूबर महीने में भी दर्जनों ट्रेन रद्द की गई है. इसमें यूपी-एमपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हावड़ा जैस रूट शामिल हैं. हालांकि ट्रेन अलग-अलग तारीखों पर रद्द की गई है. कुछ ट्रेनों को सीमित स्टेशन तक संचालन करने का फैसला लिया गया है. वहीं रद्द की गई ट्रेनों में एक्सप्रेस से लेकर मेमू ट्रेनें शामिल हैं. ऐसे में रेल यात्रियों को यात्रा करने से पहले रेलवे के NTES App या 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए.
कौन-कौन सी ट्रेन अक्टूबर में रद्द होने वाली है
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम किया जाना है. इस वजह से अक्टूबर महीने में कई मेमून, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी.
- ट्रेन नंबर 12811/12812- एलटीटी-हटिया सुपरफास्ट- यह ट्रेन 10 और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 58151/58152- बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर- यह 4 से 15 अक्टूबर तक कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 18309/18310- सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस- यह ट्रेन 6,8,9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18109- टाटनगर-इतवारी एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18110- इतवारी-टाटनगर एक्सप्रेस- यह ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर तक रद्द की गई है.
- ट्रेन नंबर 12871/12872-हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस- यह ट्रेन 5,6,7,8,12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18175- हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक रद्द रहने वाली है.
- ट्रेन नंबर 18176- झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस- यह ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18601- टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक रद्द रहने वाली है.
- ट्रेन नंबर 18602- हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस- यह 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 58659- हटिया-राउरकेला पैसेंजर- यह ट्रेन 3 से 12 अक्टूबर तक कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 58660- राउरकेला-हटिया पैसेंजर- यह ट्रेन 4 से 13 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22843/22844- बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट- यह ट्रेन 9 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18113- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 18114- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस- यह ट्रेन 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22861/22862- हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4,5,6,7,11,12,13 और 14 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68025- चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन- यह ट्रेन 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 68026- राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन- 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर तक कैंसिल रहने वाली है.
- ट्रेन नंबर 18049- शालिमार-बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस- यह ट्रेन 3 और 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 18050- बदामपहाड़-शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4 और 11 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18051- बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन- यह ट्रेन 4 और 11 अक्टूबर को रद्द रहने वाली है.
- ट्रेन नंबर 18052- राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस- यह ट्रेन 4 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18451/18452- पूरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस- यह ट्रेन 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 15027/15028- संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस- यह ट्रेन 12 और 14 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली है.
- ट्रेन नंबर 12767/12768- हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट ट्रेन- यह ट्रेन 12 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी
- ट्रेन नंबर 18105/18106- राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस- यह ट्रेन 10 और 11 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 18641/18642- हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस- यह ट्रेन 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12835/12836- हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट ट्रेन- यहट्रेन 13 और 15 अक्टूबर को कैंसिल रहने वाली है.
- ट्रेन नंबर 68043/68044- टाटनगर-राउरकेला मेमू ट्रेन- यह ट्रेन 4 से 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12261/12262- मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस- यह ट्रेन 13 और 14 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है. ऐसे में इस रूट में कई ट्रेन रद्द की गई है.
- ट्रेन नंबर 64618- ललितपुर-बीना मेमू- 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 64617- बीना-ललितपुर मेमू- 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 61619- बीना-कटनी मुडवारा मेमू- 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 61620- कटनी मुडवारा-बीना मेमू- 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 12192- जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस- 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 12191- हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस- 27 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 61611- बीना-रूठियाई मेमू- 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 61612- रूठियाई-बीना मेमू- 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 61625- बीना-रूठियाई मेमू- 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 61626- रूठियाई-बीना मेमू- 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 12197- भोपाल-ग्वालियर इण्टरसिटी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 12198- ग्वालियर-भोपाल इण्टरसिटी- 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 11086- ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस- 2 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 11085- एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस- 4 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22169- रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस- 14 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22170- संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस- 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22161- भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस- 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22162- दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस- 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22163- भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस- 15 अक्टूबर 2026 को कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22164- खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस- 15 अक्टूबर 2026 को कैंसिल रहने वाली है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में डबल लाइन बिछाने का काम होने वाला है. इस वजह से कई ट्रेन अक्टूबर में रद्द की गई है.
- ट्रेन नंबर 17606- भगत की कोठी-काचीगुड़ा- ट्रेन 4 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14802- इंदौर-जोधपुर ट्रेन- 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14801- जोधपुर-इंदौर ट्रेन- 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19606- उदयपुर सिटी-मंदार ट्रेन- 8 अक्टूबर को रद्द किया गया है.
- ट्रेन नंबर 17605- काचीगुड़ा-भगत की कोठी ट्रेन- 2 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को रद्द है.
अगर आप इन रूटों की दूसरी भी ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो सबसे पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके ट्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ेंः कंफर्म तत्काल टिकट अब मिनटों में होगा बुक , अभी अपनाएं IRCTC के ये 5 सुपरफास्ट ट्रिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं