रेलवे दिवाली और छठ पूजा के साथ नवरात्रि के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे 11 से 20 अक्टूबर तक एक्स्ट्रा ट्रेनें चलेगी. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अनुसार, डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी और कई प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा. वहीं ओडिशा के रायगड़ा में भूस्खलन के कारण दर्जन भर ट्रेनें रद्द रहेंगी. इससे छ्त्तीसगढ़, ओडिशा रूट में जगदलपुर, भुवनेश्वर, कोरापुट जैसे इलाकों की रेलवे की एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
डोंगरगढ़ जाने वालों के लिए स्पेशल मेमू
मेले के दौरान डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच 06886/06885 मेमू पैसेंजर स्पेशल चलेगी.
डोंगरगढ़ से दुर्ग: रात 1 बजे प्रस्थान, सुबह 2:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी
दुर्ग से डोंगरगढ़: रात 2:40 बजे प्रस्थान, सुबह 4 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी
डोंगरगढ़, राजनांदगांव समेत रास्ते के स्टेशनों से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा
रायपुर से भी बढ़ी कनेक्टिविटी
68729/68730 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू का भी अस्थायी विस्तार
68729 को गोंदिया तक चलाया जाएगा, जबकि 68730 गोंदिया से रायपुर के लिए चलेगी
11 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी.वापसी की 68730 सेवा 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगी
कई ट्रेनों का रायपुर तक विस्तार
68741/68742 दुर्ग–गोंदिया मेमू का भी 11 से 20 अक्टूबर तक रायपुर तक अस्थायी विस्तार
दुर्ग, भिलाई और रायपुर के यात्रियों को डोंगरगढ़ की ओर अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी मिलेगी
मेले के दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव
कहां-कहां ट्रेनों का ठहराव
बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर और सिकंदराबाद–रायपुर समेत प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. इससे लंबी दूरी से डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन बदलने या दूसरे साधन की जरूरत कम पड़ेगी.
ओडिशा के रायगढ़ डिवीजन में भूस्खलन से ट्रेनों पर पड़ा असर
ओडिशा के रायगड़ा जिले में भूस्खलन के कारण कई ट्रेन रद की गई और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार, रायगढ़ा डिवीजन में मालिगुड़ा और छतरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. कुल 4 ट्रेन कैंसिल की गई है, जबकि 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस रद 9 से 13 अक्टूबर तक रद रहेगी. ट्रेन नंबर 18515 विशाखापट्टनम–किरंदुल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18516 किरंदुल–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर तक रद रहेगी. 18005 हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर तक कोरपुट तक चलेगी.
ये भी पढ़ें - दिवाली पर हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन, फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया तक 16 स्टॉपेज
कोरापुट, जगदलपुर से भुवनेश्वर तक कई ट्रेनें कैंसल
कोरापुट–जगदलपुर के बीच सेवा रद रहेगी. 18006 जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस 10 से 14 अक्टूबर कोरपुट से शुरू होगी. जगदलपुर–कोरापुट के बीच सेवा रद रहेगी.18447 भुवनेश्वर–जगदलपुर हिराखंड एक्सप्रेस 8 से 12 अक्टूबर को कोरापुट तक चलेगी. कोरापुट–जगदलपुर सेवा रद रहेगी. 18448 जगदलपुर–भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस 9 से 13 अक्टूबर कोरापुट से शुरू होगी. जगदलपुर–कोरापुट सेवा रद रहेगी. 58501 विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर: 8 से 12 अक्टूबर को कोरापुट तक चलेगी. कोरापुट–जगदलपुर सेवा रद रहेगी.58502 किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर 8 से 12 अक्टूबर को कोरापुट से शुरू होगी. जगदलपुर–कोरापुट सेवा रद रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं.
ये भी पढ़ें - दिल्ली से गया, पटना-दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, दिवाली-छठ पूजा के लिए मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे का तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं