विज्ञापन

अब मिनटों में बुक होगा कंफर्म तत्काल टिकट, अभी अपनाएं रेलवे के बताए हुए ये 5 सुपरफास्ट ट्रिक्स 

त्योहारों या इमरजेंसी यात्रा के दौरान ट्रेन का कन्फर्म तत्काल टिकट (Confirm Tatkal Ticket) पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है. दरअसल, बुकिंग विंडो खुलते ही कुछ ही सेकंड में सारी सीटें फुल हो जाती हैं. जानिए 2026 के वे आसान और असरदार तरीके जिनसे आप सेकंडों में तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं.

अब मिनटों में बुक होगा कंफर्म तत्काल टिकट, अभी अपनाएं रेलवे के बताए हुए ये 5 सुपरफास्ट ट्रिक्स 
 तत्काल टिकट पाना अब नहीं होगा मुश्किल: सही रणनीति से मिलेगी कंफर्म सीट.
NDTV
  • तत्काल टिकट बुकिंग सुबह दस बजे और ग्यारह बजे शुरू होती है, इसलिए तीन से चार मिनट पहले लॉगिन करना जरूरी है.
  • बुकिंग से पहले मास्टर लिस्ट में यात्रियों के नाम, उम्र और लिंग पहले से सेव करने से बुकिंग तेज होती है.
  • आधार से अकाउंट वेरीफाई करने से तत्काल कोटा में नाम जल्दी अप्रूव होते हैं और धोखाधड़ी से बचाव होता है.

IRCTC Tatkal Confirm Ticket Booking Tips: इमरजेंसी में अचानक यात्रा की योजना बनानी हो या त्योहारों के सीजन में घर जाना हो, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप या वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करना किसी रेस को जीतने जैसा होता है. दरअसल, 10:00 बजे और 11:00 बजे बुकिंग विंडो खुलते ही लाखों लोग एक साथ कोशिश करते हैं, जिससे साइट स्लो हो जाती है और सीटें तुरंत वेटिंग में चली जाती हैं.

हालांकि, सही तैयारी और स्मार्ट बुकिंग ट्रिक्स के जरिए आप बिना किसी परेशानी के कंफर्म तत्काल टिकट हासिल कर सकते हैं. अगर आप सही टाइमिंग, आईआरसीटीसी (IRCTC) की मास्टर लिस्ट, बायोमेट्रिक लॉगिन और फास्ट यूपीआई (UPI) पेमेंट मोड जैसी स्मार्ट ट्रिक्स का इस्तेमाल करें, तो कंफर्म सीट मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. 

बुकिंग का सही समय और लॉगिन टाइमिंग जानें

  • AC क्लास : बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है.
  • स्लीपर क्लास : बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है.
  • सही लॉगिन समय: बुकिंग शुरू होने से ठीक 3 से 4 मिनट पहले यानी सुबह 9:56 या 10:56 पर लॉगिन करें. 

(नोट-बहुत पहले लॉगिन करने से सेशन एक्सपायर हो सकता है, जबकि ठीक समय पर करने पर सर्वर ट्रैफिक की वजह से ऐप हैंग हो सकता है.)

Latest and Breaking News on NDTV

बुकिंग से पहले पूरी कर लें ये 3 जरूरी तैयारियां

तत्काल बुकिंग के दौरान टाइपिंग में लगने वाला एक एक सेकंड कीमती होता है. इसलिए बुकिंग विंडो खुलने से पहले ये सेटिंग्स पूरी कर लें. सबसे पहले आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप या वेबसाइट के माई अकाउंट सेक्शन में जाकर पहले से ही मास्टर लिस्ट में यात्रियों के नाम, उम्र और जेंडर सेव कर लें. बुकिंग के समय आपको केवल पैसेंजर सेलेक्ट करना होगा. इसके साथ ही अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से वेरीफाई जरूर रखें. इससे तत्काल कोटा में तेजी से नाम अप्रूव होता है और धोखाधड़ी से बचाव होता है. आईआरसीटीसी ऐप में फिंगरप्रिंट या फेस आईडी लॉगिन चालू रखें, ताकि अगर ऐप बीच में लॉगआउट भी हो जाए, तो आप 2 सेकंड में दोबारा अंदर आ सकें.

बुकिंग के दौरान अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स भी अपनाएं

ट्रिक्स सामान्य तरीकातत्काल के लिए सही तरीका
पेमेंट मोडनेट बैंकिंग या डेबिट कार्डUPI AutoPay या IRCTC eWallet
सीट प्रेफरेंसलोअर या विंडो सीट चुननाNo Preference सिस्टम तुरंत दे देगा खाली सीट
बर्थ अलॉटमेंट कंडीशनकोई भी टिकट स्वीकार करनातभी बुक करें जब कन्फर्म बर्थ मिलें

ऑटो अपग्रेड ऑप्शन को चुनें

टिकट बुक करते वक्त ऑटो अपग्रेड ऑप्शन को जरूर टिक करें. इससे ये लाभ होगा कि अगर एसी क्लास में कोई सीट खाली है, तो आपका टिकट एसी वर्ग में खुद बखुद अपग्रेड हो जाएगा, जिससे टिकट कंफर्म होने के चांस बढ़ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- राजधानी या वंदे भारत, जानिए सफर के लिए कौन सी ट्रेन है बेस्ट; किस में मिलती है कौन सी सुविधा

फास्ट इंटरनेट और विकल्प ऐप्स का उपयोग करें

ऑफिस या सार्वजनिक वाईफाई के बजाय अपने 5G मोबाइल डेटा या मजबूत पर्सनल कनेक्शन का इस्तेमाल करें. अगर आईआरसीटीसीऐप भारी ट्रैफिक की वजह से धीमा चल रहा है, तो आप भारतीय रेलवे की ओर से प्रमाणित अधिकृत पार्टनर ऐप्स जैसे ConfirmTkt या RailYatri का उपयोग कर सकते हैं. ये ऐप्स आपको वैकल्पिक ट्रेनों में खाली तत्काल सीटों की जानकारी तेजी से दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें- Rail Madad App होगा और स्मार्ट, ट्रेन में पानी, खाना और शिकायत से जुड़े बदलेंगे ये 5 बड़े नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tatkal Quota, Tatkal Ticket, Indian Railways, Confirm Ticket, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com