विज्ञापन

क्या रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में भी मिलता है तत्काल टिकट? जानिए बुकिंग के नियम और समय

स्पेशल ट्रेन में भी टिकट की बुकिंग तेज हो रही है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सामान्य ट्रेनों की तरह इन स्पेशल ट्रेनों में भी तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है या नहीं?  

क्या रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में भी मिलता है तत्काल टिकट? जानिए बुकिंग के नियम और समय
क्या स्पेशल ट्रेन में मिलेगा तत्काल टिकट?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • त्योहार पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग होता है या नहीं?
  • स्पेशल ट्रेनों में स्वचालित रूप से तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होता है.
  • रेलवे की नोटिफिकेशन पर ही स्पेशल ट्रेन में तत्काल कोटा होता है.
नई दिल्ली:

दिवाली-छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूरे देश में अलग-अलग स्टेशनों से सैकड़ों स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है. रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होने की वजह से यात्रियों की सुविधा और कंफर्म टिकट मिल सके, इसके लिए स्पेशल ट्रेन को संचालित किया जाता है. हालांकि यात्रियों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि स्पेशल ट्रेन में भी टिकट की बुकिंग तेज हो रही है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सामान्य ट्रेनों की तरह त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है या नहीं?  

क्या स्पेशल ट्रेनों में मिलती है तत्काल सुविधा?

रेलवे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, सभी स्पेशल ट्रेनों में स्वचालित रूप से तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होता है. आप किसी स्पेशल ट्रेन में तत्काल टिकट तभी बुक कर सकते हैं, जब रेलवे ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना या ट्रेन के शेड्यूल में उस स्पेशल ट्रेन के लिए तत्काल कोटा का प्रावधान किया हो. कई स्पेशल ट्रेनों खासकर त्योहारों पर चलाई जाने वाली जीरो सीरीज यानी ट्रेन का नंबर शून्य से शुरू होता है, इन गाड़ियों में केवल सामान्य और प्रीमियम रिजर्वेशन कैटेगरी ही होती हैं, इसलिए बुकिंग से पहले IRCTC पोर्टल पर उस ट्रेन के कोटे की जांच जरूर कर लेनी चाहिए.

बुकिंग के नियम और टाइम टेबल

किसी स्पेशल ट्रेन में तत्काल कोटे का प्रावधान है, तो उस पर सामान्य ट्रेनों वाले नियम ही लागू होते हैं. एसी (AC) श्रेणियों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे शुरू होती है. जबकि स्लीपर (Sleeper) और अन्य नॉन-एसी श्रेणियों के लिए यह समय सुबह 11:00 बजे का है. तत्काल टिकट के तहत एक बार में एक PNR पर अधिकतम 4 यात्रियों के ही टिकट बुक किए जा सकते हैं.

अगर स्पेशल ट्रेन में बुक किया गया तत्काल टिकट कंफर्म हो जाता है और आप उसे रद्द करते हैं, तो रेलवे के नियमों के अनुसार कोई रिफंड नहीं मिलता है. हालांकि, अगर ट्रेन रद्द हो जाती है या अपने शुरुआती स्टेशन से निर्धारित समय से 3 घंटे से अधिक देरी से चलती है, तो पूरा रिफंड मिलने का नियम लागू होता है. इसके अलावा अगर तत्काल टिकट वेटिंग में है तो आपको पूरा रिफंड मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें | 27 अक्तूबर से ट्रेन के सभी टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC ने रेलवे को दिया निर्देश, PRS सिस्टम में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें | ट्रेन रद्द होने पर कितना मिलता है रिफंड? जानें ऑनलाइन और काउंटर टिकट पर कटने वाले चार्ज के पूरे नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tatkal Ticket, Tatkal Ticket Book Rule, Special Train Ticket Booking, Tatkal Ticket Booking IRCTC, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com