- बिहार के लिए 11 स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है.
- दिवाली-छठ के त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी.
- दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक से चलने वाली ट्रेन का ऐलान.
दिवाली-छठ को लेकर प्रवास पर रह रहे यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे सैकड़ों ट्रेनों का ऐलान कर चुकी है. पूरे देश से यूपी और बिहार के लोग त्योहार पर घर लौटते हैं, इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इस बीच बिहार के लिए 11 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है. इससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी.
07315/07316 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
07315 (हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर)- 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को हुब्बल्लि से शाम 16:45 बजे चलेगी और गुरुवार दोपहर 14:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
07316 (मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि)- 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 08:40 बजे खुलकर रविवार सुबह 07:30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल, पुणे.
06581/06582 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन
06581 (यशवंतपुर-सहरसा)- 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार को यशवंतपुर से सुबह 07:00 बजे खुलकर मंगलवार रात 20:20 बजे सहरसा पहुंचेगी.
06582 (सहरसा-यशवंतपुर)- 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2026 तक हर बुधवार को सहरसा से सुबह 05:55 बजे खुलकर शुक्रवार शाम 16:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, नागपुर.
01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
01207 (नागपुर - समस्तीपुर)- 21 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक हर बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे खुलकर गुरुवार रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
01208 (समस्तीपुर - नागपुर)- 23 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को समस्तीपुर से सुबह 03:00 बजे खुलकर शनिवार सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, कानपुर, भोपाल, इटारसी.
04640/04639 छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
04640 (छेहरटा-मुजफ्फरपुर)- 19 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार को छेहरटा से सुबह 08:35 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 13:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
04639 (मुजफ्फरपुर - छेहरटा)- 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार को मुजफ्फरपुर से शाम 16:00 बजे खुलकर अगले दिन रात 21:30 बजे छेहरटा पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद, लुधियाना.
04652/04651 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन
04652 (अमृतसर-जयनगर)- 16 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार, रविवार और बुधवार को अमृतसर से सुबह 10:55 बजे खुलकर अगले दिन रात 20:00 बजे जयनगर पहुंचेगी.
04651 (जयनगर-अमृतसर)- 18 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को जयनगर से सुबह 04:15 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 15:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, बलिया, लखनऊ, दिल्ली.
05633/05634 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
05633 (नारंगी-गोरखपुर)- 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को नारंगी से रात 20:00 बजे खुलकर अगले दिन रात 21:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
05634 (गोरखपुर-नारंगी)- 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार को गोरखपुर से रात 01:10 बजे चलकर अगले दिन तड़के 03:00 बजे नारंगी पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- गुवाहाटी, कामाख्या, कटिहार, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा.
08183/08184 टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन
08183 (टाटा-बक्सर)- 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को टाटा से रात 20:30 बजे खुलकर बुधवार सुबह 09:15 बजे बक्सर पहुंचेगी.
08184 (बक्सर-टाटा)- 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार को बक्सर से दोपहर 11:55 बजे खुलकर गुरुवार रात 00:35 बजे टाटा पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- बोकारो, गोमो, कोडरमा, तिलैया, राजगीर, बिहारशरीफ, पटना.
04062/04061 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
04062 (आनंद विहार-भागलपुर)- 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
04061 (भागलपुर-आनंद विहार)- 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 16:30 बजे खुलकर अगले दिन रात 20:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- किउल, नवादा, गया, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी.
04312/04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
04312 (ऋषिकेश-कोलकाता)- 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को ऋषिकेश से रात 22:20 बजे खुलकर रविवार सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
04311 (कोलकाता-ऋषिकेश)- 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक हर रविवार को कोलकाता से दोपहर 13:55 बजे खुलकर सोमवार रात 23:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी.
प्रमुख स्टॉपेज- मुरादाबाद, वाराणसी, डीडीयू, गया, धनबाद.
09073/09074 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
09073 (उधना-जयनगर)- 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को उधना से सुबह 09:50 बजे खुलकर मंगलवार सुबह 05:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
09074 (जयनगर-उधना)- 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को जयनगर से सुबह 09:00 बजे खुलकर गुरुवार सुबह 07:30 बजे उधना पहुंचेगी.
09071/09072 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
09071 (उधना-जयनगर)- 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को उधना से दोपहर 15:45 बजे खुलकर मंगलवार सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
09072 (जयनगर-उधना)- 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को जयनगर से दोपहर 13:30 बजे खुलकर गुरुवार सुबह 08:30 बजे उधना पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें | 27 अक्तूबर से ट्रेन के सभी टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC ने रेलवे को दिया निर्देश, PRS सिस्टम में होगा बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं