कोरोना महामारी के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग की अहमियत का ध्यान रखते हुए कई जरूरी सेवाओं में बदलाव किया गया है. बैंकिंग सेक्टर भी कुछ अहम बदलाव करने में पीछे नहीं है. देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने कस्टमर्स को घर बैठे कई तरह की बैंकिंग सेवाएं दे रहा है. अगर कस्टमर को कैश की जरूरत है तो बैंक घर पर कैश डिलीवरी की भी सुविधा दे रहा है. इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 'SBI Doorstep Banking' शुरू की है. डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का लाभ लेने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत होती है.
अगर आप एसबीआई के कस्टमर हैं तो आप बैंक की इस सुविधा के जरिए अपनी जिंदगी काफी आसान बना सकते हैं. जानिए इस इनीशिएटिव के बारे में सबकुछ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें : SBI ने लॉन्च किया 3-in-1 अकाउंट, अब सेविंग्स, डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग का फायदा एक ही अकाउंट से
मिलेंगी ये सुविधाएं- नकदी देने, नकदी लेने, ड्राफ्ट की डिलीवरी, चेक देने, फार्म 15 H लेना, जीवन प्रमाणपत्र लेना और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधाएं डोरस्टेप बैंकिंग में शामिल हैं.
- वर्किंग डेज में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1800111103 नंबर पर कॉल करके इन सर्विसेज के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है.
- Doorstep Banking सेवाएं पूरी तरह KYC (Know Your Customer) करा चुके कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध हैं.
- कैश निकालने और जमा करने के लिए हर दिन, प्रति लेनदेन 20,000 रुपये की सीमा निर्धारित है.
- इन सर्विसेज के लिए अकाउंट होल्डर को होम ब्रांच से 5 किलोमीटर के दायरे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ मौजूद रहने की जरूरत होती है.
- जॉइंट अकाउंट वाले कस्टमर्स इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते.
- कैश की निकासी चेक या फिर पासबुक के जरिए ही की जा सकेगी.
SBI के कस्टमर्स बैंक की वेबसाइट https://bank.sbi/dsb पर जाकर इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. साथ ही आप बैंक के टोल फ्री नंबर 18001037188, 18001213721 पर फोन करके डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा SBI के कस्टमर्स बैंक की DSB Mobile App के जरिए भी इन सर्विसेज़ का लाभ ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं