SBI Data Leak News: एसबीआई बैंक का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की खबर जब से आई थी तब से कस्टमर के मन में सबसे बड़ा डर इसी बात को लेकर था कि बैंक में जमा उनके पैसे का क्या होगा? कहीं उनका पैसा डूब तो नहीं जाएगा? हालांंकि, देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने डार्क वेब पर डेटा लीक होने की खबर के बाद ग्राहकों को राहत देने वाला बयान दिया है. बैंक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके साफ कहा कि इस साइबर अटैक में ग्राहकों के खातों या पैसों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनका पैसा बैंक के पास बिल्कुल सुरक्षित है.
ग्राहकों को भेजा अलर्ट
SBI ने बताया कि डार्क वेब पर हुई इस साइबर घटना के बाद बैंक ने तुरंत जरूरी कदम उठाए हैं. जिन 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ था, उन्हें ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अलग से मैसेज भेजकर सतर्क कर दिया गया है. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज नहीं मिला है, तो इसका मतलब है कि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
कैसे डेटा लीक मामले का खुलासा?
इस हफ्ते की शुरुआत में बैंक को अपनी थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से डेटा लीक का अलर्ट मिला था. इसके बाद जब डार्क वेब पर मौजूद करीब 3,75,000 रिकॉर्ड्स की जांच की गई, तो उसमें से 3,897 एसबीआई ग्राहकों की पर्सनल डिटेल देखी गई.
डार वेब पर क्या-क्या जानकारी लीक हुई?
बैंक के मुताबिक, लीक हुई जानकारी में ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नाम, जेंडर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और घर का पता शामिल है. इसके अलावा ब्रांच का नाम, सीआईएफ नंबर, लीड आईडी और लोन से जुड़ी कुछ फाइलों का डेटा भी इसमें मौजूद था. हालांकि, बैंक ने फिर दोहराया है कि किसी भी ग्राहक के बैंकिंग पासवर्ड या पैसों से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है.
जांच शुरू, सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव
डेटा लीक की खबर मिलते ही एसबीआई ने अपने साइबर इंसिडेंट रिस्पॉन्स और सुरक्षा नियमों को लागू कर दिया है. पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए CERT-In से जुड़ी एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को काम पर लगाया गया है. यह एजेंसी पता लगा रही है कि डेटा कहां से लीक हुआ और इसके पीछे किसका हाथ था.
बैंक ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह
SBI ने अपने सभी ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग करते समय सावधानी बरतने की अपील की है. बैंक ने कहा है कि अपना ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (PIN) या नेट बैंकिंग पासवर्ड कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें और सतर्क रहें.
यह भी पढ़ें | SBI Data Leak: करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं