राशन कार्डधारकों के लिए खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है. अब राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने, शादी या अन्य कारणों से नाम हटाने या किसी अन्य जानकारी में संशोधन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न सहायता सेवा के जरिए यह काम बेहद आसान हो गया है. अब आप घर बैठे व्हाट्सएप नंबर या IVRS टोलफ्री कॉल के जरिए सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अन्न सहायता से ऐसे करें आवेदन
सरकार की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक राशन कार्ड में बदलाव के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा.
- सबसे पहले सहायता माध्यम पर जाकर अन्न सहायता विकल्प के तहत राशन कार्ड संबंधी शिकायत को चुनें.
- इसके बाद राशन कार्ड में संशोधन सेक्शन में जाएं और अपनी आवश्यकतानुसार लाभार्थी जोड़ने या घटाने का विकल्प चुनें.
- सही विकल्प चुनकर अपनी समस्या दर्ज कराएं, जिसके बाद आपकी शिकायत का विवरण दर्ज कर अपडेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना हो, हटाना हो या किसी जानकारी में बदलाव करवाना हो, तो अब अपनी जरूरत के अनुसार अन्न सहायता के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करें और राशन कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी को अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू करें। #DFPD https://t.co/OhtL8WwytO
— Department of Food & Public Distribution (@fooddeptgoi) October 18, 2026
WhatsApp और IVRS हेल्पलाइन नंबर से घर बैठे पाएं सुविधा
- आम नागरिकों को सहूलियत देने के लिए खाद्य विभाग ने डिजिटल और कॉलबेस्ड दोनों तरह के संपर्क माध्यम जारी किए हैं.
- WhatsApp हेल्पलाइन नंबर की मदद से आप अपने मोबाइल से 9868200445 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- IVRS टोलफ्री नंबर की मदद से बिना इंटरनेट के साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले नागरिक 14457 पर कॉल करके IVRS सुविधा के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर का सुगम दर्शन पास अब 90 दिन पहले तक बनेगा, तत्काल पास से भी होंगे रामलला के दर्शन, दिव्यांगों- बुजुर्गों के लिए खास सुविधा
राशन कार्ड संशोधन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
शिकायत दर्ज कराने के बाद जब सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी, तो आपके पास ये जरूरी दस्तावेज होने चाहिए.
- नया सदस्य जोड़ने के लिए नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र या नई दुल्हन का विवाह प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र.
- सदस्य का नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र या शादी के बाद बने नए पते का दस्तावेज.
- ऐसा पहचान प्रमाण, जो परिवार के मुखिया और संबंधित सदस्य के पहचान संबंधी दस्तावेज हो.
यह भी पढ़ें- अब 45 दिन में ही मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, जानें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और नया नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं