विज्ञापन

आपके पास कौन सा राशन कार्ड है? जानिए AAY और PHH कार्ड पर हर महीने कितना मिलता है मुफ्त अनाज

Free Ration Scheme: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत हर महीने मिलने वाले मुफ्त राशन की मात्रा राशन कार्ड की श्रेणी पर निर्भर करती है. जानिए अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) राशन कार्ड में क्या अंतर है और किस कार्ड पर कितना मुफ्त अनाज मिलता है.

आपके पास कौन सा राशन कार्ड है? जानिए AAY और PHH कार्ड पर हर महीने कितना मिलता है मुफ्त अनाज
राशन कार्ड की कैटेगरी तय करती है आपके हिस्से का अनाज
NDTV
नई दिल्ली:

Ration Card Rules: देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कई बार लाभार्थियों के मन में इस बात को लेकर असमंजस रहता है कि उन्हें हर महीने कितना अनाज मिलना चाहिए. दरअसल, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आपको हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा, यह पूरी तरह से आपके राशन कार्ड की कैटेगरी पर निर्भर करता है. इसलिए राशन की दुकान पर जाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका कार्ड किस श्रेणी में दर्ज है.

 कार्ड की कैटेगरी तय करती है राशन की मात्रा

सरकारी नियमों के तहत मुख्य रूप से दो श्रेणियों जैसे अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) के माध्यम से मुफ्त राशन का वितरण किया जाता है. दोनों ही कार्डधारकों के लिए अनाज आवंटन के नियम अलग-अलग हैं. ऐसे में लाभार्थियों को अपने कार्ड की श्रेणी की जांच जरूर करनी चाहिए, ताकि उन्हें उनके हक का पूरा राशन मिल सके.

अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को 35 किलो मुफ्त अनाज

अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत उन परिवारों को रखा जाता है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं. अगर आपका राशन कार्ड AAY श्रेणी में आता है, तो आपके परिवार को हर महीने कुल 35 किलो निःशुल्क राशन यानी गेहूं और चावल दिया जाता है. इस श्रेणी में परिवार के सदस्यों की संख्या चाहे जितनी भी हो, पूरे परिवार को एकमुश्त 35 किलो अनाज मिलता है.

 प्राथमिकता प्राप्त परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलो राशन

दूसरी श्रेणी प्राथमिकता प्राप्त परिवार यानी PHH की होती है. इस कैटेगरी के राशन कार्डधारकों को परिवार के हिसाब से नहीं, बल्कि सदस्यों की संख्या के आधार पर राशन दिया जाता है. नियम के अनुसार, PHH श्रेणी के प्रत्येक पात्र सदस्य को हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन मिलता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके PHH कार्ड में परिवार के 4 सदस्यों के नाम दर्ज हैं, तो आपको हर महीने कुल 20 किलो मुफ्त राशन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- किसानों के आएंगे अच्छे दिन; ग्रीन अमोनिया से कम खर्च में होगी बंपर पैदावार, यूरिया की होगी छुट्टी  

राशन वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी या कम अनाज मिलने की समस्या से बचने के लिए लाभार्थियों को सतर्क रहना चाहिए. आप अपने राशन कार्ड के कवर पेज या ऑनलाइन पोर्टल dfpd.gov.in या राज्य के खाद्य पोर्टल पर जाकर आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपका कार्ड AAY है या PHH. श्रेणी की सही जानकारी होने से आप अपने हिस्से का पूरा राशन बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  EWS सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में हो चुका है बड़ा बदलाव, जानिए अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से कैसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ration Card, Free Ration Scheme, Antyodaya Anna Yojana, PM Garib Kalyan Anna Yojana, Free Rashan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com