विज्ञापन

न्यू मदर के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 500 स्टेशनों पर शुरू हुआ बेबी फीडिंग रूम, जानें क्या मिलेगी सुविधा

ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर न्यू मदर के लिए नवजात बच्चे को बेबी फीड यानी उसे मां का दूध पिलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है.

न्यू मदर के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 500 स्टेशनों पर शुरू हुआ बेबी फीडिंग रूम, जानें क्या मिलेगी सुविधा
रेलवे स्टेशन पर मिलेगी न्यू मदर को नई सुविधा
NDTV Rajasthan

ट्रेन में सफर के दौरान बच्चे साथ होते हैं तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वहीं नवजात शिशु हो तो न्यू मदर को और भी ज्यादा दिक्कत होती है. क्योंकि रेलवे स्टेशन हो या ट्रेन के अंदर ज्यादा भीड़भाड़ होती है. ऐसे में न्यू मदर के लिए नवजात बच्चे को बेबी फीड यानी उसे मां का दूध पिलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने अहम कदम उठाया है. रेलवे ने न्यू मदर के लिए बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधा की शुरुआत की है.

रेल मंत्रालय ने नई सुविधा के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया एक्स कहा कि अब देश के करीब 500 स्टेशनों पर शिशु स्तनपान रूम यानी बेबी फीडिंग रूम उपलब्ध कराए गए हैं. साथ ही बताया कि इस सुविधा को और अधिक स्टेशनों तक विस्तारित करने का लक्ष्य है.

स्टेशन पर क्या की गई है सुविधा

बताया जा रहा है कि रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर अलग रूम की व्यवस्था की है. जबकि कुछ स्टेशनों पर वेटिंग रूम में स्क्रीन और पार्टिशन की व्यवस्था की गई है. जिससे माताओं को बिना किसी परेशानी के बच्चे की देखभाल करना आसान हो सके. रेलवे के इस पहल का उद्देश्य है कि न्यू मदर को ज्यादा सुविधाजनक माहौल देना. लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बच्चों को फीड कराने में दिक्कत होती थी.

अब रेलने इस सुविधा को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इस सुविधा को देश के अधिक से अधिक स्टेशनों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. जिससे न्यू मदर को बच्चों के देखभाल में मदद मिल सके.

यह भी पढ़ेंः 

31 अगस्त से वाराणसी से नेपाल के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल

अब ट्रेन में यह छोटी सी हरकत पड़ेगी बहुत भारी, जा सकते हैं जेल; यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, New Mother, Baby Feeding, Railway Station News, Railway Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com