रेलवे स्टेशन से लेकर रेल लाइन और अन्य मरम्मत का काम कर रही है. इस वजह से रेल गाड़ियों के रूट में बदलाव किया जा रहा है. वहीं कई ट्रेन कैंसिल भी किए जा रहे हैं. इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा सेक्शन पर ऑटोमैटिक सिग्नल के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया गया है. ऐसे में यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रास्ता अस्थायी रूप से बदला गया है. रेलवे ने खुद डायवर्ट होने वाली ट्रेनों की जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि गोरखपुर-गोंडा से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है.
गोरखपुर से बिहार से आने वाली कई ट्रेन गुजरती है. ऐसे में उन बिहार से आने वाली ट्रेन का रूट बदला गया है. इसमें नई दिल्ली, मुंबई जानेवाली ट्रेन भी शामिल की गई है.
- ट्रेन नंबर-20103, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 26 सितंबर को गोंडा जंक्शन, बढ़नी, गोरखपुर जंक्शन के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन मसकनवां, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-15024, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 सितंबर को बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बढ़नी, गोरखपुर जंक्शन के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या, मनकापुर जंक्शन और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-22549, गोरखपुर-प्रयागराज ट्रेन, 27 सितंबर को मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन अयोध्या स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-12565, दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन, 26 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलेगी.
- ट्रेन नंबर-14048, दिल्ली-सीतामढ़ी ट्रेन, 26 सितंबर को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-07075, हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, 25 सितंबर को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते से चलेगी.
- ट्रेन नंबर-02563, बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन, 26 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-02569, दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन, 26 सितंबर को छपरा, औड़िहार, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-02570, नई दिल्ली-दरभंगा ट्रेन, 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, छपरा के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-02564, नई दिल्ली-बरौनी ट्रेन, 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, छपरा के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-15707, कटिहार-अमृतसर ट्रेन, 25 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस, बाराबंकी के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और कर्नलगंज स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-19726, दरभंगा-खातीपुरा ट्रेन, 26 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलेगी.
- ट्रेन नंबर-12556, बठिंडा-गोरखपुर ट्रेन, 26 सितंबर को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- ट्रेन नंबर-12511, गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम ट्रेन, 27 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलेगी. इस वजह से यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
यात्रियों से अपील की गई है. इन तारीखों में यात्रा करने से पहले आप अपने ट्रेन के बारे में जानकारी कर लें. आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः रेल टिकट में यात्री ने डाल दी गलत उम्र तो TTE ने लगाया चार्ज, जानें क्या है नियम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं