विज्ञापन

31 अगस्त से वाराणसी से नेपाल के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल

नेपाल के लिए दो एक्स्प्रेस ट्रेन और दो पैसेंजर ट्रेन शुरुआत की जा रही है. यह ट्रेन केवल भारत नहीं नेपाल के नागरिकों के लिए अच्छी सुविधा होगी.

31 अगस्त से वाराणसी से नेपाल के लिए डायरेक्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल
नेपाल से वाराणसी के लिए शुरू होगी ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

वाराणसी से नेपाल के लिए एक्सप्रेस ट्रेन और पैसेंजर ट्रेन की शुरूआत हो रही है. 31 अगस्त को इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने वाला है. ट्रेन को बहराइच से सांसद आनंद गोंड हरी झंडी दिखाएंगे. जबकि केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से इसकी शुरुआत करेंगे. नेपाल के लिए दो एक्स्प्रेस ट्रेन और दो पैसेंजर ट्रेन शुरुआत की जा रही है. यह ट्रेन नेपाल के नागरिकों के लिए अच्छी सुविधा होगी. नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच से 31 अगस्त से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा.

कौन-कौन सी ट्रेन हो रही संचालित

ट्रेन संख्या 14213 वाराणसी से नेपालगंज रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस 
ट्रेन संख्या 14214 नेपालगंज रोड से वाराणसी इंटरसिटी एक्स्रेस 
ट्रेन संख्या 15131 और 15132 नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 
गोंडा से नेपालगंज रोड के लिए पैसेंजर ट्रेन 75109/75110
ट्रेन संख्या 75111/75112 पैसेंजर ट्रेन गोंडा से चलाई जाएगी

क्या होगा ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 14213 वाराणसी से नेपालगंज रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे चलकर 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 14214 नेपालगंज रोड से वाराणसी इंटरसिटी एक्स्रेस सुबह 4 बजे रवाना होगी और 1.35 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 15131 और 15132 नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
गोंडा से नेपालगंज रोड के लिए दो पैसेंजर ट्रेन 75109/75110 सुबह 5 बजे और ट्रेन संख्या 75111/75112 12.30 बजे संचालित होगी.

बता दें गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर स्थित गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग होने वाला है. इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने वाला है. इससे बस्ती-गोंडा, ऐशबाग जैसे रूटों पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी होने वाली है.

यह भी पढ़ेंः 

त्योहार में टिकट बुक करने से पहले जान लें वेटिंग टिकट कंफर्म होने का फॉर्मूला, कितने नंबर तक सीट हो सकता है कंफर्म

रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक दिल्ली, कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, बनारस से स्पेशल ट्रेन, देखें List

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Train Tour From India, New Train, Ashwini Vaishanv, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com