विज्ञापन

अब ट्रेन में यह छोटी सी हरकत पड़ेगी बहुत भारी, जा सकते हैं जेल; यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम 

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है. अब स्टेशन या बोगी में गंदगी फैलाने, थूकने या उपद्रव करने पर 1,000 रुपये तक का ऑन-द-स्पॉट जुर्माना लग सकता है. जुर्माना न भरने पर 2,000 का आर्थिक दंड और जेल की सजा भी मिल सकती है. 

अब ट्रेन में यह छोटी सी हरकत पड़ेगी बहुत भारी, जा सकते हैं जेल; यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम 
 ट्रेन में या स्टेशन पर की ये गलती, तो लगेगा 1000 का जुर्माना; मना करने पर हो सकती है जेल.
NDTV
  • भारतीय रेलवे ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु चेकिंग व्यवस्था कड़ी कर दी है
  • रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर जुर्माना पहले 500 रुपये से बढ़ाकर अब 1,000 रुपये कर दिया गया है
  • जुर्माना भरने से इनकार करने पर मामला मजिस्ट्रेट के पास भेजा जाएगा, जहां अधिकतम जुर्माना 2,000 रुपये हो सकता है

Indian Railways New Rules: रेलवे परिसरों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भारतीय रेलवे ने नियमों का पालन कराने के लिए अपनी चेकिंग व्यवस्था को कड़ा कर दिया है. दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि यात्री स्टेशनों या चलती ट्रेन में कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं, या पान-गुटखा खाकर थूक देते हैं.

नए नियमों के लागू होने के बाद अब रेलवे परिसरों में गंदगी फैलाने पर लगने वाले जुर्माने को दोगुना कर दिया गया है.  पहले जहां इन अपराधों के लिए ज्यादा से ज्य़ादा 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता था. वहीं, अब इसे बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है.

इसी को देखते हुए रेल प्रशासन ने अब ऐसे लापरवाह यात्रियों पर नकेल कसने की तैयारी  पूरी कर ली है. दरअसल, सरकार ने रेलवे परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के लिए दंड संशोधन नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है. नए नियमों के लागू होने के बाद अब रेलवे परिसरों में गंदगी फैलाने पर लगने वाले जुर्माने को दोगुना कर दिया गया है.  पहले जहां इन अपराधों के लिए ज्यादा से ज्य़ादा 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता था. वहीं, अब इसे बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है. अगर कोई यात्री या उनके संबंधि मौके पर जुर्माना भरने से इनकार करता है, तो मामला मजिस्ट्रेट के पास भेजा जा सकता है. ऐसे मामलों में अदालत दोषियों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है और जुर्माना नहीं भरने पर जेल भी भेज सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन गलतियों पर कटेगा 1,000 का चालान

रेलवे की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर या ट्रेन के डिब्बों के भीतर कूड़ा-कचरा फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध है. कचरा केवल तय किए गए कूड़ेदानों में ही डालना होगा. इसके अलावा नीचे दर्ज गतिविधियों पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है. यानी इन सभी गलतियों को करने पर रेलवे जुर्माना लगा सकता है. 

  • थूकना और गंदगी फैलाना: प्लेटफार्म, ट्रेन के शौचालय, सिंक, खिड़की या डिब्बों में गुटखा, पान या थूकना.
  • कचरा फेंकना: प्लास्टिक की बोतलें, खाने के पैकेट, चाय के कप डस्टबिन में डालने के बजाय ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर फेंकना.
  • उपद्रव या सार्वजनिक असुविधा: बिना अनुमति स्टेशन पर पोस्टर चिपकाना, शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करना और अन्य सह-यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी करना.

इसके अलावा, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या गंदा करने वाले किसी भी कृत्य को उल्लंघन माना जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन पर मौजूद अधिकृत वेंडरों और फेरीवालों के लिए भी डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि कचरे का सही से निपटारा हो सके. 

जुर्माना वसूलने का अधिकार किसके पास है?

रेलवे स्वच्छता नियमों के तहत जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी कुछ खास अधिकारियों को सौंपी गई है. इनमें स्टेशन मास्टर या स्टेशन मैनेजर, वाणिज्यिक विभाग के टिकट कलेक्टर, परिचालन विभाग के समकक्ष अधिकारी और रेलवे प्रशासन के अधिकृत अन्य विशेष अधिकारी शामिल हैं. नियम तोड़ने वाले यात्रियों से ऑन-द-स्पॉट जुर्माना वसूलने का पूरा अधिकार इन्हीं अधिकारियों के पास होगा. 

यह भी पढ़ें- फ्लाइट में खो गया बैग? परेशान मत होइए, एयरलाइंस से ऐसे वसूलें मुआवजा! जानें शिकायत का पूरा तरीका

आदत बदलें और जिम्मेदार यात्री बनें

अगर आप भी ट्रेन से अक्सर सफर करते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर भारी जुर्माने और कानूनी झंझटों से आसानी से बच सकते हैं. 

  •  डस्टबिन का इस्तेमाल करें: ट्रेनों के हर कोच और रेलवे प्लेटफार्म पर सूखे और गीले कचरे के लिए डस्टबिन लगाए गए हैं. कचरा हमेशा उन्हीं में डालें.
  •  सफाई बनाए रखें: यात्रा के दौरान अपनी सीट के आसपास के इलाके को साफ रखें.
  •  रेल मदद ऐप की लें सहायता: अगर आपके कोच में कचरा फैला है या सफाई नहीं हुई है, तो जुर्माना या बहस करने के बजाय RailMadad App या 139 पर कॉल करके तुरंत सफाई कर्मचारियों को बुलाएं.

यह भी पढ़ें- ट्रेन में साइकिल लेकर चढ़ने से पहले जान लें ये नियम, वरना भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways Fine Rules, Railway Fine 2026, Railway Fine Rules, Indian Railways Cleanliness, Indian Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com