विज्ञापन

भारतीय रेल में भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक होगी कड़ी निगरानी, QCI की होगी पैनी नजर, लागू होंगे नए नियम

IRCTC ने भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के साथ एक MOU साइन किया है किए हैं. इसका उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट्स में फूड सेफ्टी और हाइजीन के मामलों में पूरी पारदर्शिता और कड़े नियमों को लागू करना है.

भारतीय रेल में भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक होगी कड़ी निगरानी, QCI की होगी पैनी नजर, लागू होंगे नए नियम
रेलवे की खान-पान में होगी बेहतर
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • IRCTC ने QCI के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है.
  • QCI रेल कैटरीन और साफ-सफाई पर नजर रखेगा.
  • भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक कड़ी निगरानी.

भारतीय रेलवे में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए खान-पान और साफ-सफाई के अनुभव को पूरी तरह बदलने के लिए भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI- Quality Council of India) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस हाई-प्रोफाइल साझेदारी का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट्स में फूड सेफ्टी और हाइजीन के मामलों में पूरी पारदर्शिता और कड़े नियमों को लागू करना है.

समझौते की मुख्य बातें

  1. QCI द्वारा प्रमाणित प्रोफेशनल्स द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के क्वॉटरली और Half Yearly निरीक्षण किए जाएंगे.
  2. पारदर्शिता बनाए रखने और डेटा से छेड़छाड़ रोकने के लिए QCI के विशेष मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा.
  3. इसमें जियो-टैगिंग (Geo-tagging), टाइम-स्टैम्पिंग और फोटोोग्राफिक सबूत अनिवार्य होंगे.
  4. ऑडिट रिपोर्ट्स को 24 घंटे के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी का तुरंत पता लग सके और दोषी वेंडर पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके.
  5. सभी कैटरिंग यूनिट्स को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और अंतरराष्ट्रीय खान-पान मानकों का सख्ती से पालन करना होगा.

यात्रियों को क्या मिलेगा लाभ

रेलवे के थर्ड पार्टी समझौते से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलने वाली है. इस समझौते से ट्रेनों में भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक कड़ी स्वतंत्र निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट्स के लिए साफ-सफाई और कुकिंग एनवायरनमेंट को स्टैंडराइज किया जाएगा. वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले कैटरिंग लाइसेंसधारियों पर त्वरित जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऑन-ग्राउंड चेकिंग के दौरान कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस, सुरक्षात्मक गियर और पेशेवर शिष्टाचार की सख्ती से जांच होगी. जबकि शाकाहारी और मांसाहारी कच्चे खाद्य पदार्थों को अलग रखना, तापमान-नियंत्रित भंडारण और कीट नियंत्रण की निगरानी बढ़ाई जाएगी.

QCI ने पहले भी 'स्वच्छ सर्वेक्षण' और FSSAI के लिए 'पैन-इंडिया मिल्क एंड फूड सर्वे' जैसी बड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं का सफल संचालन किया है, जिससे इस रेलवे आतिथ्य (Railway Hospitality) अपग्रेड के बेहद सफल होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | रेल यात्रा में रेल नीर का ज्यादा पैसा लिया जा रहा है तो क्या करें, कहां और कैसे करें शिकायत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Indian Railway, QCI, Railway Catering, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com