विज्ञापन

पुणे-जयपुर के बीच इस तारीख से दोड़ेगी खड़की-दहर का बालाजी ट्रेन, देखें नया टाइम टेबल और रूट

भारतीय रेल ने स्पेशल ट्रेन (01407/01408) को अब नए नंबर 20105/20106 के साथ नियमित साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है. यह नियमित सेवा 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. जानिए इस ट्रेन की समय सारणी, प्रमुख ठहराव और कोच संबंधी पूरी जानकारी.

पुणे-जयपुर के बीच इस तारीख से दोड़ेगी खड़की-दहर का बालाजी ट्रेन, देखें नया टाइम टेबल और रूट
खड़की और दहर का बालाजी के बीच 11 अक्टूबर से चलेगी वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस , जानिए पूरा रूट और टाइमिंग 
NDTV
  • रेलवे ने खड़की और दहर का बालाजी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को नियमित साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनाया है.
  • नई ट्रेन संख्या 20105/20106 से 11 और 12 अक्टूबर 2026 से रविवार और सोमवार को नियमित सेवा शुरू होगी.
  • यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

Khadki to Dahar Ka Balaji Regular Superfast Express time table: महाराष्ट्र के पुणे स्थित खड़की  और राजस्थान के जयपुर  स्थित दहर का बालाजी के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय रेल ने यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए खड़की और दहर का बालाजी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है. 

इस फैसले के बाद स्पेशल ट्रेन के रूप में चलने वाली 01407/01408 ट्रेन अब नए नियमित ट्रेन संख्या 20105/20106 के रूप में पटरियों पर दौड़ेगी. इस फैसले से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

नई ट्रेनों का शेड्यूल और टाइम टेबल

खड़की दहर का बालाजी ट्रेन

  •  पहली नियमित सेवा: 11 अक्टूबर 2026 से
  •  संचालन का दिन: हर रविवार
  •  खड़की से प्रस्थान: सुबह 09:45 बजे
  •  दहर का बालाजी आगमन: अगले दिन (सोमवार) सुबह 08:50 बजे

दहर का बालाजी खड़की सुपर फास्ट

  •  पहली नियमित सेवा: 12 अक्टूबर 2026 से
  •  संचालन का दिन: हर सोमवार
  •  दहर का बालाजी से प्रस्थान: दोपहर 12:00 बजे
  •  खड़की आगमन: अगले दिन (मंगलवार) सुबह 09:55 बजे

एसी और स्लीपर दोनों तरह के कोच होंगे

यात्रियों की आसानी के लिए इस ट्रेन में थर्ड एसी, सेकंड एसी और स्लीपर कोच का बेहतरीन संयोजन उपलब्ध कराया गया है. इसके ट्रेन में किस कैटेगरी की कितनी कोच होंगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई है. 

  •  1 एसी 2 टियर: 1 कोच
  •  3 एसी 3 टियर: 3 कोच
  •  स्लीपर क्लास : 6 कोच
  •  जनरल सेकंड क्लास : 4 कोच
  •  सेकंड क्लासकमगार्ड ब्रेक वैन: 1 कोच
  •  जनरेटर कार: 1 कोच

 खडकी दहर का बालाजी एक्सप्रेस पर एक नजर में 

विवरण ट्रेन संख्या 20105ट्रेन संख्या 20106
रूटखड़की से दहर का बालाजीदहर का बालाजी से खड़की
रवानगी का वक्त11.10.2026 (रविवार)12.10.2026 (सोमवार)
रवानगी का वक्तखड़की - 09:45 AMदहर का बालाजी - 12:00 PM
आने का वक्तदहर का बालाजी - 08:50 AM (सोम)खड़की - 09:55 AM (मंगल)
पुराना नंबर0140701408

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पर भी रुकेगी कालका और पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस; देखें पूरा टाइमटेबल

 प्रमुख स्टॉपेज

यह साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, यह मध्य प्रदेश और राजस्थान में रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर में इसके स्टॉपेज होंगे. 

यह भी पढ़ें-  रेलवे ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमटेबल की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Train Update, Khadki Railway Station, IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com