Indian Railways Update: उत्तर रेलवे ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. लंबे वक्त से यात्रियों की मांग को को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन (Adarsh Nagar Delhi Railway Station) पर दो प्रमुख ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव का फैसला किया है. यह नई व्यवस्था के तहत 30 सितंबर 2026 से दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पर कालका और पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस ने ठहरना शुरू कर दिया है.
ये दो ट्रेनें रुकेंगी आदर्श नगर स्टेशन पर
1. कालका एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14331)
- ठहराव का स्टेशन: आदर्श नगर दिल्ली
- आने का वक्त : शाम 04:35 बजे (16:35)
- रवानगी का वक्त : शाम 04:37 बजे (16:37)
- ठहराव का वक्त: 2 मिनट
- शुरुआत की तारीख: 30 सितंबर 2026 से
करटोली पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14053)
- ठहराव का स्टेशन: आदर्श नगर दिल्ली
- आने का वक्त : रात 11:12 बजे (23:12)
- रवानगी का वक्त: रात 11:14 बजे (23:14)
- ठहराव का वक्त: 2 मिनट
- शुरुआत की तारीख: 30 सितंबर 2026 से
यह भी पढ़ें- रेलवे ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमटेबल की पूरी जानकारी
ऐसे प्राप्त करें ट्रेन के समय और अपडेट की जानकारी
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की पूरी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करें. इसके लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, एनटीईएस या रेलवे इन्क्वायरी वेबसाइट: www.enquiry.indianrail.gov.in पर इन ट्रोंनों से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है. साथ ही उत्तर रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल (@RailwayNorthern) या फेसबुक (Northern Railway) पेज पर भी ताजा अपडेट देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ट्रेन टिकट का स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप फोटो नहीं चलेगा, 1 अक्टूबर से रेलवे के नए नियम, ओरिजनल ID कार्ड जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं