विज्ञापन

रेलवे ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमटेबल की पूरी जानकारी

रतीय रेलवे (Indian Railways) ने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच 2 नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की हरी झंडी दे दी है. इसके साथ ही गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस समेत 9 प्रमुख ट्रेनों के नए स्टेशनों पर ठहराव को भी मंजूरी दी  है. जानिए इन नई ट्रेनों के रूट, समय और स्टॉपेज की पूरी लिस्ट.

रेलवे ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमटेबल की पूरी जानकारी
रेलवे बोर्ड ने दी 2 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
NDTV

नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 2 नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दे दी है. इस कदम से इन राज्यों के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी ट्रेन सुविधा और बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे. हालांकि, अभी इन ट्रेनों के शुभारंभ की तारीख और समय सारणी अभी जारी नहीं की गई है. इसके अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

नई ट्रेनों के रूट, नंबर और टाइमिंग 

पुणे  बीड एक्सप्रेस 

महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए पुणेबीड एक्सप्रेस को दैनिक (Daily) ट्रेन के रूप में मंजूरी दी गई है. 

  • ट्रेन नंबर 11433 (पुणे से बीड): यह ट्रेन पुणे से रात 22:45 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 06:00 बजे बीड पहुंचेगी.
  •  ट्रेन नंबर 11434 (बीड से पुणे): वापसी में यह ट्रेन बीड से रात 21:30 बजे खुलकर सुबह 05:20 बजे पुणे पहुंचेगी.
  •  मुख्य स्टॉपेज: उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, श्रीगोंदा रोड, अहिल्यानगर, नारायणडोहो, न्यू आष्टी और अमलनेर भांद्याचे.

यह भी पढ़ें-  दिवाली और छठ पर वेटिंग की टेंशन खत्म, अब SMS भेजकर रेलवे देगा खाली सीटों की जानकारी

प्रतापनगर  टांडा रोड मेमू 

गुजरात और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह दैनिक मेमू (MEMU) सेवा होगी.

  •  ट्रेन नंबर 69105 (प्रतापनगर से टांडा रोड): यह ट्रेन प्रतापनगर से सुबह 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:35 बजे टांडा रोड पहुंचेगी.
  •  ट्रेन नंबर 69106 (टांडा रोड से प्रतापनगर): वापसी में यह शाम 17:05 बजे टांडा रोड से चलकर रात 21:25 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी.
  •  मुख्य स्टॉपेज: डभोई, छुछापुरा, बोडेली, पावी, छोटा उदयपुर, पदलिया रोड, मोतीसाधली, आंबारी ऋछवी, अलीराजपुर, खंडाला, जोबट और देकाकुंड.

यह भी पढ़ें- मुंबई-बेंगलुरु के बीच शुरू हुई नई स्पेशल ट्रेन, जानें, स्टॉपेज और इस रूट की खास बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Railway News, New Trains, IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com