सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस आज से रेलयात्रा शुरू हो गई है. ये मिनी वंदे भारत ट्रेन 690 किमी की दूरी 7 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी. मंगलवार को छोड़कर ये ट्रेन बाकी छह दिन चलेगी. ट्रेन भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, जावर से होते हुए उदयपुर तक जाएगी. उदयपुर सिटी से सूरत लौटते वक्त ट्रेन नंबर 26904 दोपहर बाद उदयपुर से चलते हुए रात को सूरत पहुंचती है. उदयपुर सिटी से दोपहर 3:35 और सूरत आगमन रात 11 बजे पहुंचेगी. इसकी एसी चेयर कार का किराया 1515 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया लगभग 2670 रुपये है.
उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत का किराया
सूरत से उदयपुर ट्रेनों या बसों में 10 से 12 घंटे लगते थे, लेकिन वंदे भारत से 7.5 घंटे में पहुंचेगी. शनिवार, रविवार को वीकेंड में उदयपुर घूम सकते हैं और ट्रेन से संडे तक वापस सूरत लौट सकते हैं.सूरत के कपड़ा और हीरा व्यापारी कारोबारी भी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर में आसानी से व्यापार करके लौट सकते हैं. कैटरिंग, भोजन शुल्क भी विकल्प अलग रहेगा. यह वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह एयर कंडीशनर है.एग्जीक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें हैं, इससे यात्रियों को लंबे सफर में घूमने-फिरने में आसानी रहती है. वंदे भारत ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली कवच से लैस है.हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट के साथ ऑन बोर्ड वाई फाई और जीपीएस से लैस इंफोटेनमेंट सिस्टम हैं. स्पेशल टॉयलेट और ब्रेल लिपि में के संकेतक भी हैं.
उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत का रूट
सूरत - 06:10 AM
भरूच- 06:53 AM
वडोदरा - 07:40 AM
आणंद- 08:11 AM
मणिनगर- 08:41 AM
असरवा - 09:25 AM
हिम्मतनगर- 10:38 AM
शामलाजी रोड- 11:08 AM
डूंगरपुर- 11:42 AM
जावर- 12:45 PM
उदयपुर सिटी- 01:40 PM
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राजस्थान और गुजरात के कई धार्मिक स्थल इस रूट पर होंगे और श्रद्धालुओं को आवाजाही में आसानी होगी. सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का शामलाजी रोड पर सीधा स्टॉपेज ठहराव है. भगवान विष्णु के गदाधर स्वरूप का प्राचीन मंदिर है, जो मेशवो नदी किनारे है. गुजरात और राजस्थान दोनों के लिए यह गहरी आस्था का केंद्र है.
उदयपुर स्टेशन पर श्रीनाथजी मंदिर
उदयपुर रेलवे स्टेशन के करीब नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर की दूरी 45 किलोमीटर है. गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा में वैष्णव संप्रदाय के लाखों अनुयायी हर साल यहां आते हैं. सुबह सूरत से दोपहर में उदयपुर जाएंगे और फिर नाथद्वारा शाम को पहुंच जाएंगे.
उदयपुर का एकलिंगजी और जगत मंदिर
मेवाड़ का भगवान शिव का एकलिंगजी मंदिर उदयपुर से सिर्फ 22 किलोमीटर दूर है.हिम्मत नगर स्टेशन से अंबाजी शक्तिपीठ नजदीक है. हिम्मतनगर से भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक आरासुरी अंबाजी मंदिर पहुंचा जा सकता है. आणंद स्टेशन के डाकोर में रणछोड़राय मंदिर जा सकते हैं. भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध रणछोड़रायजी मंदिर के श्रद्धालुओं को फायदा होगा.
झीलों का शहर उदयपुर
उदयपुर झीलों की नगरी है. सिटी पैलेस, पिचोला झील, जग मंदिर और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस, फतेह सागर झील, सहेलियों की बाड़ी फेमस टूरिस्ट प्लेस है. पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर में देवसोमनाथ मंदिर, जूना महल और गैब सागर झीलभी घूम सकते हैं. वडोदरा स्टेशन पर लक्ष्मी विलास पैलेस और अहमदाबाद के पर्यटकों को राजस्थान के मेवाड़ से सीधी कनेक्टिविटी मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं