Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से आम जनता को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मोहान रोड स्थित अनंत नगर में बने अदिति अपार्टमेंट में फ्लैटों की बुकिंग निकाली गई है.
अगर आप भी लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद का घर खरीदने के इच्छुक हैं, तो आप निर्धारित आखिरी तारीख से पहले इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर, 2026 तय की गई है.
प्रमुख विवरण और फ्लैट से जुड़ी जानकारी
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 – अदिति अपार्टमेंट
- फ्लैट का प्रकार: 1 BHK (एक बेडरूम, हॉल और किचन)
- लोकेशन: अनंत नगर योजना, मोहान रोड, लखनऊ
- पंजीकरण की आखिरी तारीख: 2 नवंबर, 2026
अपने घर का सपना अब हो रहा साकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत अदिति अपार्टमेंट में 1 BHK के भवनों का पंजीकरण 2 नवंबर, 2026 तक शुरू है. आज ही पंजीकरण करें और अपने घर के सपने को साकार करें। लोकेशन: अनंत नगर योजना, मोहान रोड, लखनऊ पंजीकरण लिंक: https://t.co/2pubAkB8XM अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: टोल फ्री: 1800-1800-5000 (सोम से शनि | सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) #PMAY #AditiApartment #AnantNgarYojna #LucknowDevelopmentAuthority #RegistrationOpen
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) October 10, 2026
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इस योजना में फ्लैट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है. इच्छुक आवेदक लखनऊ विकास प्राधिकरण के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए registration.ldalucknow.in पर विजिट करें. फिर पोर्टल पर जाकर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत अदिति अपार्टमेंट का विकल्प चुनें. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
यह भी पढ़ें- अब दिल्ली में हर फ्लैट का होगा अपना पानी का मीटर, जल बोर्ड ने हटाई ये बड़ी शर्त
यहां से हासिल करें जानकारी
अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है या योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और फ्लैट की कीमत से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो आप एलडीए के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक टोल फ्री नंबर 180018005000 कॉल कर जानकारी हासिल की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से कहीं ज्यादा तो नहीं आ रहा बिल? इन 5 आसान तरीकों से घर बैठे करें टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं