विज्ञापन

मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है... सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर आजम खान का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर पहुंचे हैं. इस बीच सपा के सीनियर नेता आजम खान ने संवेदना व्यक्त की है.

मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है... सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर आजम खान का संदेश
NDTV

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने मुरादाबाद पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया. राजनीतिक मतभेदों से अलग हटकर आजम खान ने इस दुखद मौके पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि मां का साया सिर से उठ जाना जिंदगी के सबसे बड़े सदमों में से एक होता है. आजम खान ने कहा, "ये बड़ा सदमा है. अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए. बड़ा नुकसान है. मां से दौलत कहां किसी के पास होती है"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं. विभिन्न दलों के नेताओं ने भी इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है. 

पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर पहुंचे हैं. उनकी मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. गांव पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया SCO सिविलिज़ेशनल डायलॉग फोरम का उद्धाटन, बोले- दुनिया में शांति के लिए जरूरी है सहयोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com