विज्ञापन

नोएडा-जेवर एयरपोर्ट के बीच दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें, क‍ितना देगा होगा किराया?

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से उड़ानें शुरू होने से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 100 नई इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसमें 10 आधुनिक डबल डेकर बसें भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वर्चुअली इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.  नोएडा सेक्टर-90 डिपो से चलने वाली इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये तय किया गया है.

नोएडा-जेवर एयरपोर्ट के बीच दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बसें, क‍ितना देगा होगा किराया?
नोएडा सेक्टर-90 डिपो से चलने वाली इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये तय किया गया है.
NDTV

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शहर में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है. इससे न केवल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल होगी, बल्कि जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद इनका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा.

नोएडा सेक्टर-90 में इलेक्ट्रिक बसों का ड‍िपो

इलेक्ट्रिक बसों का पूरा बेड़ा नोएडा के सेक्टर-90 स्थित बस डिपो पहुंच चुका है. नई बसों के संचालन से पहले सभी तकनीकी और व्यवस्थागत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी, जिनमें 10 आधुनिक डबल डेकर बसें भी शामिल हैं. इन बसों के शुरू होने से शहर के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होने की उम्मीद है. 

noida jewar airport electric double decker bus service routes fare

इलेक्ट्रिक बसों का पूरा बेड़ा नोएडा के सेक्टर-90 स्थित बस डिपो पहुंच चुका है.                                                                  Photo Credit: NDTV

फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नोएडा सेक्टर-90 बस डिपो में फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं. इससे बसों की चार्जिंग कम समय में हो सकेगी और उनका संचालन प्रभावित नहीं होगा. अधिकारियों का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि ईंधन के खर्च में भी कमी लाएंगी.

जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत

15 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में जेवर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए इस इलेक्ट्रिक बस सेवा को पहले ही शुरू किया जा रहा है. इससे जेवर एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा.  

noida jewar airport electric double decker bus service routes fare

नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों का क‍िराया

किराया 10 रुपये से 30 रुपये तक इन बसों के किराये को भी आम यात्रियों के बजट में रखा गया है. न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है. इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को किफायती व आधुनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा. परिवहन विभाग का मानना है कि यह पहल नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत करेगी.

यह भी पढ़ें:-  ग्रेटर नोएडा की ATS सोसाइटी में  सेफ्टी बेल्ट टूटने से दो मजदूरों की मौत, कर रहे थे शटरिंग का काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Greater Noida, Uttar Pradesh, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com