विज्ञापन

नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद तक FNG रूट पर फर्राटा भरेगी नमो भारत, इफ्को चौक से सूरजपुर तक 22 रैपिड रेल स्टेशन

Namo Bharat Corridors in Delhi NCR: गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर के लिए हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है. ये रैपिड रेल रूट हरियाणा के शहरों गुरुग्राम और फरीदाबाद को नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जोड़ेगा. जानें पूरा रूट

नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद तक FNG रूट पर फर्राटा भरेगी नमो भारत, इफ्को चौक से सूरजपुर तक 22 रैपिड रेल स्टेशन
Gurugram-Faridabad-Noida Rapid Rail Corridor
नोएडा:

Namo Bharat Latest News: नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाले नई रैपिड रेल रूट यानी नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है. ये पूरा कॉरिडोर 64 किलोमीटर का होगा, जिसमें 52 किलोमीटर हरियाणा के दायरे में आएगा. नमो भारत रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम के इस कॉरिडोर के फाइनल अलाइनमेंट को स्वीकृति दी गई है, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ फरीदाबाद और गुरुग्राम को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ेगा. ये नेटवर्क दिल्ली एनसीआर के 4 बड़े शहरों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा.

गुरुग्राम में इफ्को चौक से शुरुआत

गुरुग्राम में रैपिड रेल लाइन इफ्को चौक से शुरू होगी और सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी, सेक्टर 52, सेक्टर 57 होते हुए सेक्टर 61 से ग्वाल पहाड़ी तक पहुंचेगी. यहां पर ये दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से भी कनेक्ट होगी, जो एक अहम इंटरचेंज का काम करेगा. फरीदाबाद में ये नमो भारत कॉरिडोर सैनिक कालोनी, न्यू फरीदाबाद, एनआईटी, बाटा चौक से गुजरते हुए सेक्टर 12-15 तक जाएगी. यहां ये दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से कनेक्ट होगी. ये रैपिड रेल रूट दिल्ली के सरायकाले खां से भी कनेक्ट होगा, यानी दिल्ली एनसीआर के बड़े शहर आपस में 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की रैपिड रेल से कनेक्ट होंगे.

Gurugram-Faridabad-Noida Rapid Rail Corridor

Gurugram-Faridabad-Noida Rapid Rail Corridor

नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम रैपिड रेल रूट की डीपीआर

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) अगले कुछ महीनों में नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा. निर्माण कार्य दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है और अगले साढ़े चार साल में पूरी हो जाएगी. ये रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो के नेटवर्क से भी कई जगहों पर इंटरचेंज के जरिये कनेक्ट होगा, यानी कहीं भी दूरदराज के लोग भी इसका फायदा उठा पाएंगे. 

ये भी पढ़ें -Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

एक ही ट्रैक पर मेट्रो और नमो भारत

हरियाणा सरकार ने ये प्रोजेक्ट 2026 दिसंबर से शुरू करने और 2031 तक कॉरिडोर को खोलने का लक्ष्य रखा है.गुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा कॉरिडोर पर नमो भारत और लोकल मेट्रो एक ही ट्रैक पर चलेंगी. लोकल मेट्रो के लिए गुरुग्राम में 6 और फरीदाबाद में 8 छोटे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है.  इससे गुरुग्राम से फरीदाबाद की दूरी महज 20-25 मिनट में तय हो जाएगी. गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी घंटे भर से कम रह जाएगी.

भूमि अधिग्रहण की तैयारी

इस कॉरिडोर के लिए 75 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी. हरियाणा सरकार ने ई-भूमि (e-Bhoomi) पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गुरुग्राम में इफ्को चौक (IFFCO Chowk) के पास और फरीदाबाद के बाटा चौक के आसपास के क्षेत्रों में जमीन की पहचान हो चुकी है. इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें - Namo Bharat 3.0: नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम... दिल्ली-मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर बनेगा, NCR में हाईस्पीड कनेक्टिविटी

गाजियाबाद-नोएडा-जेवर एयरपोर्ट कॉरिडोर

फरीदाबाद-गुरुग्राम-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को जेवर एयरपोर्ट की लाइन से भी जोड़ा जाएगा. इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद के यात्री भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.गाजियाबाद-नोएडा-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर की लंबाई लगभग 72.44 किमी होगी. इसकी लागत 20,637 करोड़ रुपये आंकी गई है. ये सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद) से चार मूर्ति चौक (ग्रेटर नोएडा वेस्ट), इकोटेक-12, नॉलेज पार्क-5, परी चौक, ,यीडा (YEIDA) सिटी से गुजरते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी. इसमें कुल 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 11 रैपिड रेल और और मेट्रो के साझा स्टेशन होंगे.

ये भी पढ़ें - Namo Bharat 2.0: दिल्ली से पानीपत-करनाल घंटे भर में, मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर, सराय काले खां से हरियाणा 12 स्टेशन बनेंगे

दिल्ली-मेरठ का नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर पूरा हो चुका है. साथ ही दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर रूट पर अब सरकार का फोकस है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के साथ दिल्ली एनसीआर के 10 से ज्यादा बड़े शहर इस हाईस्पीड नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. 

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत नमो भारत कॉरिडोर

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत नमो भारत रूट पर भी रैपिड रेल का प्रस्ताव है. 56 किलोमीटर नमो भारत रूट पर शाहदरा से गुजरते हुए बागपत के बड़ौत जिले तक जाएगी. इसमें शाहदरा, लोनी, खेकड़ा, बागपत से निकलते हुए बड़ौत तक जाएगी. इससे दिल्ली से बड़ौत 50 मिनट में पहुंचेंगे. 

गाजियाबाद-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर

गाजियाबाद से खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर भी प्रस्तावित है. 45-50 किलोमीटर लंबा ये कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर को दिल्ली-NCR के रैपिड रेल नेटवर्क से कनेक्ट करेगा.गाजियाबाद के रैपिड रेल स्टेशन से ये बुलंदशहर और खुर्जा तक जाएगा. ये दिल्ली के सराय काले खां से भी इंटरकनेक्ट होगा. गाजियाबाद से खुर्जा 30 मिनट में पहुंचेंगे. इसमें गाजियाबाद से डासना (Dasna), गुलावठी, बुलंदशहर (Bulandshahr) और खुर्जा (Khurja) स्टेशन होंगे.

गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर

गाजियाबाद से हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर की लंबाई 35 किलोमीटर होगी. ये रैपिड रेल NH-9 के समानांतर गाजियाबाद को हापुड़ से कनेक्ट करेगा. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल रूट के बाद . ये गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन से कवि नगर/वेव सिटी से गुजरते हुए पिलखुआ और हापुड़ स्टेशन तक जाएगा. गाजियाबाद से हापुड़ में 20-25 मिनट में पहुंचेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com