विज्ञापन

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1 नवंबर को हरी झंडी मिलते ही शुरू होगी बुकिंग, सप्ताह में 6 दिन और 8 स्टॉपेज, देखें टाइम टेबल

Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper train: मुंबई और बेंगलुरु के बीच 2 नवंबर 2026 से देश की तीसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू होने जा रही है. 1 नवंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1 नवंबर को हरी झंडी मिलते ही शुरू होगी बुकिंग, सप्ताह में 6 दिन और 8 स्टॉपेज, देखें टाइम टेबल
1 नवंबर से चलेगी मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 1 नवंबर को हरी झंडी मिलेगी.
  • मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 नवंबर से नियमित शुरू होगी.
  • मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होगी.

भारतीय रेलवे द्वारा 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विकसित सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर नेटवर्क का विस्तार करते हुए बड़ी सौगात दी गई है. मुंबई और बेंगलुरु के बीच 2 नवंबर 2026 से देश की तीसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू होने जा रही है. 1 नवंबर को बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया (SMVT) स्टेशन से ट्रेन नंबर 27651/27652 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. 

हावड़ा-कामाख्या और नई दिल्ली-वाराणसी के बाद यह देश की तीसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन होगी. साथ ही, यह महाराष्ट्र और कर्नाटक से शुरू व समाप्त होने वाली अपनी तरह की पहली प्रीमियम स्लीपर सेवा है. यह ट्रेन यात्रा के दौरान तीन राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को आपस में जोड़ेगी.

27651/27652 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल

ओवरनाइट सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर 27651/27652 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का समय तय किया गया है.

ट्रेन नंबर 27651 मुंबई से बेंगलुरु

ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रात 08:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 नवंबर से नियमित रुप से शुरू होगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी.

ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु से मुंबई

ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 07:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन 3 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होगी और सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी.

27651/27652 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दोनों दिशाओं में कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर, गुन्टकल और अनंतपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में 16 कोच होंगे जिसमें 1 फर्स्ट एसी (1st AC), 4 सेकंड एसी (2nd AC), 11 थर्ड एसी (3rd AC) शामिल हैं.

1 नवंबर से टिकट बुकिंग शुरू

ट्रेन संख्या 27651 के लिए टिकटों की बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होगी. यात्री आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट, कंप्यूटराइज्ड पैसेंजर रिजर्वेशन काउंटरों (PRS) और नए RailOne ऐप से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया 1819 रुपये से शुरू, गाजियाबाद-अलीगढ़ भी होगा स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train, Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train Number, Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Train Route, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com