विज्ञापन

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया 1819 रुपये से शुरू, गाजियाबाद-अलीगढ़ भी होगा स्टॉपेज

Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper Train Fair: दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद और अलीगढ़ भी होने वाला है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया 1819 रुपये से शुरू, गाजियाबाद-अलीगढ़ भी होगा स्टॉपेज
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 31 अक्टूबर को होगा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से होगी शुरू.
  • दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का किराया 1819 रुपये से शुरू.
  • दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत गाजीयाबाद-अलीगढ़ भी रुकेगी.

Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper Train Fair: भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और धार्मिक नगरी वाराणसी के बीच दिल्ली-वाराणसी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शनिवार (31 अक्टूबर) को आधिकारिक तौर पर शुभारंभ होगा.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच ओवरनाइट सफर को पूरी तरह बदलने वाली इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन में यात्रियों को  सुविधाएं मिलेंगी.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद और अलीगढ़ भी होने वाला है. इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है. उद्घाटन के दिन यह विशेष ट्रेन वाराणसी जंक्शन से दोपहर 4:30 बजे प्रस्थान कर रात 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का किराया

16 कोच वाली दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 823 सीटों की है. रेलवे अधिसूचना के अनुसार, इसमें तीन क्लास होंगे और उनका किराया भी अलग-अलग होगा.

थर्ड एसी (3AC)- कुल 11 कोच (क्षमता 611), किराया 1,819.20 रुपये.

सेकंड एसी (2AC)- कुल 4 कोच (क्षमता 188), किराया 2,349.80 रुपये

फर्स्ट एसी (1AC)- कुल 1 कोच (क्षमता 24), किराया 2,880.40 रुपये

इन टिकटों के किराए पर जीएसटी (GST) का भुगतान अलग से देना होगा.

अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक ट्रेनों के विपरीत वंदे भारत स्लीपर में आरएसी (RAC), वेटलिस्टेड या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट की कोई सुविधा नहीं होगी. इसमें केवल कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी नई दिल्ली से रात 09:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी.  यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलायी जाएगी.

ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वापसी में वाराणसी से रात 08:50 बजे चलकर अगली सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन संचालित होगी.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का स्टॉपेज

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत कुल 5 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन का मुख्य रखरखाव वाराणसी में होगा, जबकि यात्रा के दौरान प्रयागराज और कानपुर में वाटर-फिलिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

 इस नई स्लीपर सेवा में सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाजे, आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम, बेहतर कुशनिंग वाले बर्थ और आधुनिक यात्री सुविधाएं दी गई हैं.

यह भी पढ़ें | गद्देदार सीट-ऑटोमैटिक डोर… दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर में 5 स्टार होटल जैसा अहसास, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper, Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train Route, Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train Timing, Vande Bharat Sleeper Train In India, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com