विज्ञापन

क्या लाडली बहना योजना है लाडली लक्ष्मी योजना का अपडेट? यहां दूर कर लें अपना कंफ्यूजन

लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना दोनों ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ा है. लेकिन इसके बावजूद दोनों का उद्देश्य, दोनों की शर्तें, योजना के लिए उम्र सीमा और योजना में मिलने वाली राशि बिल्कुल अलग-अलग है.

क्या लाडली बहना योजना है लाडली लक्ष्मी योजना का अपडेट? यहां दूर कर लें अपना कंफ्यूजन

हाल ही में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट बैठक में अपनी बड़ी फअलैगशिप योजना लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 को अगले 5 साल यानी साल 2026-27 से 2030-31 तक के लिए जारी रखने और इसका दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. वहीं लोगों को लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 को लेकर काफी कंफ्यूजन है. जिसमें लोग लाडली बहना योजना को लाडली लक्ष्मी योजना का अपडेट बता रहे हैं. चलिए आपको हम इन दोनों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं और दोनों में क्या अंतर है वह भी बताते हैं.

दरअसल, लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार दो सबसे बड़ी योजनाएं है. दोनों ही योजना महिला सशक्तिकरण से जुड़ा है. लेकिन इसके बावजूद दोनों का उद्देश्य, दोनों की शर्तें, योजना के लिए उम्र सीमा और योजना में मिलने वाली राशि बिल्कुल अलग-अलग है.

किसके लिए कौन सी योजना

लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए जिसमें हर महीने खर्च के लिए राशि दी जाती है जो आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना चलाई जा रही है. इसमें विवाहित महिला, विधवा महिला और तलाकशुदा महिला को योजना का लाभ मिलता है. जबकि लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए हैं जिसमें जन्म से लेकर पढ़ाई और शादी के लिए है. यह योजना बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए है.

लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना में मुख्य अंतर

लाडली बहना योजना 

  1. उद्देश्यः यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और पोषण में सुधार करना है.
  2. किसे मिलात है लाभः इस योजना का लाभ विवाहित महिलाओं, विधवा महिलाओं और तलाक शुदा महिलाओं को मिलता है. 21 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी इसका लाभ मिलता है.
  3. उम्र सीमाः इस योजना में 21 साल से लेकर 60 साल के उम्र की महिलाओं को योजना में लाभ दिया जाता है.
  4. कितनी राशि मिलती हैः लाडली बहना योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1500 रुपये यानी सालाना 15000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में DBT के तहत भेजे जाते हैं. जबकि रक्षाबंधन पर सरकार अलग से 250 रुपये अतिरिक्त देने वाली है.
  5. आय की सीमाः लाडली बहना योजना में शर्त रखी गई है कि परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. इसके साथ चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए.

लाडली लक्ष्मी योजना

  1. उद्देश्यः यह योजना बेटियों की शिक्षा, लिंगानुपात में सुधार करने और बाल विवाह को रोकने के लिए बनाई गई है.
  2. किसे मिलता है लाभः केवल बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलता है. यह बेटियों के जन्म से लेकर 21 वर्ष तक के उम्र तक लाभ दिया जाता है.
  3. उम्र सीमाः इसमें जन्म के साथ ही योजना का लाभ मिलता है और अधिकतम 21 साल की उम्र तक कई चरणों में राशि दी जाती है.
  4. कितनी राशि मिलती हैः लडली लक्ष्मी योजना के तहत तय चरणों में कुल 1.43 लाख रुपये का FD और कॉलेज जाने पर 25000 रुपये अलग से दिए जाते हैं.
  5. आय की सीमाः लाडली लक्ष्मी योजना में शर्त है कि बच्ची के माता-पिता इनकम टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए.

यह भी पढ़ेंः तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलेगा 1 साल का मैटरनिटी लीव, महिला सरकारी कर्मचारियों को तमिलनाडु सरकार का तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladli Bahan Yojana, Ladli Lakshmi Yojana, Madhya Pradesh Schemes, Ladli Bahan Yojana Mp, Scheme For Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com